ई न्यूज पंजाब, लुधियाना शहीद सुखदेव थापर ब्रिगेड एंटी टैररिस्ट फ्रंट भारत ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 35वीं पुण्यतिथि पर दरेसी मैदान स्थित शास्त्री स्मारक पर हवन यज्ञ में आहुतियां डालकर दिवंगत नेता की शहादत को नमन किया। हवन यज्ञ के उपरांत प्रशासन की तरफ से रोष मार्च की इजाज्त न देने पर शास्त्री सेवा सोसायटी व फ्रंट सदस्यों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक थापर के नेतृत्व में आंतकवाद का पुतला फंूक कर संयुक्त रुप से देश की एकता व अंखडता के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष करने का संकल्प किया। अशोक थापर ने इंदिरा गांधी की शहादत का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होने पूरा जीवन देश के विकसित करने व देश की एकता व अखंडता की रक्षा में बिताया। इस दौरान उन्होने शहीद सुखदेव थापर ब्रिगेड एंटी टैररिस्ट फ्रंट की तरफ से लगाए पोस्टर फाडऩे वाली कट्टरवादी ताकतों के खिलाफ कानूनी कारवाई की मांग भी पुलिस प्रशासन से की। थापर ने कहा कि उनकी तरफ से लगाए पोस्टर फाडऩे से कट्टरपंथियो की निम्न स्तर की सोच उजागर हुई है। इस अवसर पर अजय वालिया बब्बू,सतीश सोनी,के.के सूरी,गोपाल कृष्ण,सुरेश नैय्यर,दविन्द्र कुमार,रमेश भाटिया,संजीव रोशन,प्रदीप भारत भूषण,सतपाल,आशू,विजय वालिया,सुखमिन्द्र भल्ला,राजू भाटिया व त्रिभुवन थापर सहित अन्य भी उपस्थित थे।
Shaheed Sukhdev thaper brigade