ई न्यूज पंजाब/लुधियाना/ 31 अक्तूबर जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना (शहरी) की और से श्री मति इंदिरा गांधी का बलिदान दिवस सद्भावना दिवस व् राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में कांग्रेस भवन में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के प्रधान अश्वनी शर्मा ने की।जिला प्रधान अश्वनी शर्मा ने कैंडल जला कर स्वर्गीय प्रधानमन्त्री श्री मति इंदिरा गांधी को श्रधांजलि अर्पित की व् उनकी प्रतिमा पर फूल माला अर्पण कर श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर प्रधान अश्वनी शर्मा ने संगठन की मजबूती के लिए आपस में तालमेल तथा एकता बनाये रखने को कहा उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती तथा सफलता उनकी आपसी एकता पर निर्भर करती है ।उन्होंने इंदिरा गांधी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते कहा कि इंदिरा गांधी की बदौलत ही आज भारत विश्व में महान शक्ति के रूप में उभरा है इसलिए आज पूरा विश्व आयरन लेडी के नाम से पुकारता है।उन्होंने कहा कि स्व प्रधानमन्त्री इंदिरा गांधी जिनके नेतृत्व में ही भारत चाँद पर पहुंचने वाला विश्व सशक्त देशों की सूची में शामिल हुआ है।उन्होंने कांग्रेस पार्टी को नई दिशा प्रदान की तथा संगठन के बल पर जोर दिया इंदिरा गांधी ने देश की खातिर कुर्बानी दी जिनको कभी भी भुलाया नही जा सकता ।प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा कि कोई भी स्व इंदिरा गांधी के उस भाषण को नहीं भूला सकता जिसमें उन्होंने कहा था कि मेरे खून का एक एक कतरा भारत को जीवित करेगा और आज उन्ही के दिखाए मार्ग पर उनका परिवार सोनिया गांधी,राहुल गांधी चल रहे है और यही संकल्प आज हम भी लेते है। इस अवसर पर सेक्ट्री आल इंडिया कांग्रेस सेवा दल सुशील पराशर सुशील पराशर,डी आर भट्टी,शीला मसीह,ब्लाक प्रधान जरनैल सिंह शिमलापुरी,रोहित चोपड़ा,गुरप्रीत गोपी,विपन अरोड़ा,गुरमुख सिंह मिठू,पंजाबी सचिव संजय शर्मा,बनवारी लाल राजस्थानी,बी के अरोड़ा,सुरिंदर शर्मा,सोमनाथ बत्रा,पिंकी अरोड़ा,राजिंदर सिंह बाजवा,सीताराम शंकर,बनू बहल,प्रदीप अग्रवाल,रोशन लाल,महाबीर सिसोदिया,अरुण भट्टी,अमरजीत अरोड़ा,चन्दर कांता,दयाल सिंह,विक्की अरोड़ा,राजीव गुगलानी,सुच्चा सिंह,रानी देवी,सुदेश रानी,सतपाल मल्होत्रा,राजेश राजा,आदि उपस्थित हुए।
District congress