ई न्यूज पंजाब, लुधियाना फोकल प्वाइंट स्थित पैरामाउंट इंपैक्स में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 144वीं जयंती के मौके पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भाजपा प्रदेश इंडस्ट्री सैल के प्रधान राकेश कपूर की अगुवाई में आयोजित किया गया। इस अवसर पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर फूल अर्पित कर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता राकेश कपूर ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से गुजरात के केवड़िया में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पर सरदार वल्लभ भाई पटेल श्रद्धांजलि दी और उन्होंने जनता को राष्ट्रीय एकता के लिए शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पटेल जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाने की घोषणा की थी और उसके तहत ही आज देश के विभिन्न हिस्सों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। कपूर ने कहा कि देश के आजाद होने के बाद 550 से ज्यादा रियासतों में भारत को बांटने का काम अंग्रेजों ने किया था। देश और दुनिया मानती थी कि भारत को आजादी तो मिलेगी, लेकिन हिंदुस्तान बिखर जाएगा। लेकिन सरदार वल्लभ भाई पटेल ने एक के बाद एक रियासतों को देश के साथ जोड़ने का काम किया और इसके लिए आज देश का हर नागरिक और हर इंसान दिल से आभारी है। इस अवसर पर भाजपा के युवा नेता कपिश बांसल, शुभम, राजेश कुमार, विकास, तरविंदर, अनिल कुमार मौजूद थे
Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti