ई न्यूज पंजाब, लुधियाना पंजाब का मानचेस्टर कहे जाने वाले महानगर में आज जगरांव पुल एक काला धब्बा बन कर राजनितिक व् प्रशासनिक अधिकारियों को उनकी नालायकी व ढीली प्रणाली पर मुंह चिढ़ा रहा है। जगरांव पुल इनकी खामियों के चलते एक सफेद हाथी बन कर रह गया है और बड़े बड़े प्रशसनिक अधिकारियों व् राजनितिक नेताओं के सभी दावे इस पर खोखले साबित हुए है। जिस पर संज्ञान लेते हुए जाग्रति सेना ने प्रधान प्रवीण डंग के दिशानिर्देशानुसार आत्म नगर इंचार्ज प्रमोद सूद की अध्यक्षता में यहां अनूठा प्रदर्शन कर विरोध प्रकट किया। वही बोर्ड के माध्यम से राजनितिक व प्रशासनिक अधिकारियों की खामियों को जग-जाहिर किया। इस अवसर पर प्रमोद सूद ने कहा पुरे संसार में प्रसिद्धि प्राप्त भारत का गौरव कहे जाने वाला लुधियाना महानगर आज इन नेताओं और अधिकारियों की नालायकी का संताप झेल रहा है और लुधियाना महानगर की ख्याति को धूमिल कर रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन प्रधान प्रवीण डंग के दिशानिर्देशानुसार आज हमने इनकी खामियों को उजागर करता बोर्ड लगाया है तांकि शायद इनको अपनी जिम्मेदारी का एहसास हो पाए जोकि इन्होने पद ग्रहण करते समय शपद रूप में लिया था। प्रमोद सूद ने कहा कि बोर्ड में हमने व्यंगात्मक कटाक्ष में लिखा है कि पुल निर्माण से जुड़े हर प्र्शासनिक और नेतागण को सम्मानित करना चाहिए जोकि पुल निर्माण में इसकी निर्माण लागत को बढ़ाने में अपना बहुमूल्य योगदान दे रहे है। इस दौरान जगदीश रिंकू ,योगेश धीमान,राजेश शर्मा ने स्पष्ट रूप से कहा कि संगठन प्रधान प्रवीण डंग अनुसार ऐसे भ्र्ष्ट अधिकारियों को जग जाहिर करता रहेगा। जब तक उनको अपनी बनती जिम्मेदारी का एहसास नहीं होता और संगठन कि तरफ से पुल निर्माण तक ऐसे विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे। इस अवसर पर विकास सूद,दीपक अरोड़ा,तरुण कुमार,विपन कुमार,यैंकी आदि उपस्थित हुए।
Jagriti Sena