- निगम ने ओपी मुंजाल फाउंडेशन कंपनी को दे रखा है मेनेटेंनस का कांट्रेक्ट ई न्यूज पंजाब,लुधियाना भारतीय जनता युवा मोर्चा ने रख बाग लुधियाना में झूलों के रेटों के नाम पर हो रही कथित लूट के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजयुमो जिला अध्यक्ष महेश दत्त शर्मा की अगुवाई में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने लुधियाना के मेयर बलकार सिंह संधू व् सीनियर डिप्टी मेयर श्याम सूंदर मल्होत्रा से मुलाकात की और उन्हें इन रेटों के विरोध में ज्ञापन सौंपा I ज्ञापन में युवा मोर्चा द्वारा नगर निगम के मेयर व संबधित अधिकारियों को अल्टीमेटम देते कहा है कि अगर 15 दिनों के भीतर रख बाग में झूलों के रेटों में अगर कटौती नहीं की गई तो युवा मोर्चा द्वारा नगर निगम कमिश्नर व नगर निगम के मेयर का घेराव किया जायेगा। और युवा मोर्चा दवरा नगर निगम के खिलाफ ढोल बजाकर,सड़कों पर जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। युवा मोर्चा के प्रधान महेश शर्मा व जिला मीडिया सचिव सतीश कुमार ने कहा कि निगम ने रखबाग की मेनटेनेंस को हीरो साइकिल ग्रुप से संबंधित ओपी मुंजाल फाउंडेशन को ये कांट्रेक्ट दे रखा है। वहीं इससे आगे झूलों के लिए उक्त फाउंडेशन ने दिल्ली के एक कांट्रेक्टर को ठेका दे रखा है। भाजयुमों नेताओं ने आरोप लगाए कि दिल्ली की उक्त कंपनी ने इन झूलों को अपनी कमाई का ठेका बना लिया है और इसके लिए पब्लिक से लूट की जा रही है। उन्होंने कहा की रख बाग़ में झूलों के रेट इतने ज्यादा है कि गरीब व्यक्ति की पहुंच से बहुत दूर है। उन्होंने कहा की रख बाग में लगे झूलों के पांच मिनट के रेट 30 रूपये से लेकर 100 रूपये तक है और इससे अधिक समय होने पर पब्लिक से डबल रेट चार्ज किए जा रहे हैं। मुंजाल फाउंडेशन ने झूलों का ये कांट्रेक्ट दिल्ली के एक कांट्रेक्टर को दे रखा है, जो रविवार को तो भीड़ मुताबिक मनमाने रेट पब्लिक से वसूल रहा है। महेश शर्मा ने मांग कि नगर निगम रख बाग़ में चल रहे झूलों के नाम पर हो रही दुगने तिगने दामों की आम जन से हो रही लूट को कम करवाए I इस मौके पर युवा मोचा के उपाध्य्क्ष कुशाग्र कश्यप,अमित नागी,दमन कपूर ,ललित चौहान,अजय धोनी,शाहिद सैफी,अजिंदर सिंह,भाजपा के टिब्बा रोड मंडल के प्रधान नवल जैन,रोबिन चुग नरेश गाबा,सरवण अत्रि,जतिन शर्मा,प्रमोद कुमार,राकेश नागपाल आदि मौजूद थे । वहीं इस अवसर पर हीरो साइकिल कंपनी के एमडी वर्क्स एसके राय से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उक्त मामले में निगम कमिश्नर जो फैसला लेंगे वे हमें मान्य होगा। वहीं इस संबंधी मेयर बलकार सिंह ने कहा कि इस मामले में पहले कांट्रेक्ट की शर्तों को देखा जाएगा और अगर इसमें रेट संबंधी कुछ साफ नहीं होगा तो ये रेट जरुर कम करवाए जाएंगे। आम पब्लिक से किसी भी हाल में ठगी नहीं होने दी जाएगी।
Bjp Yuva morcha