September 20, 2026 02:15:08
पंजाब में राणा की दो हलकों में तैयारी: श्री आनंदपुर साहिब व खडूर साहिब में हुए एक्टिव, नेताओं को तैय

पंजाब में राणा की दो हलकों में तैयारी: श्री आनंदपुर साहिब व खडूर साहिब में हुए एक्टिव, नेताओं को तैयार रहने का मैसेज

Apr22,2024 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस की तरफ से अभी तक हलका श्री आनंदपुर साहिब व खंडूर साहिब से उम्मीदवार घोषित नहीं किए गए हैं। लेकिन कांग्रेस के दिग्गज नेता और कपूरथला के विधायक राणा गुरजीत सिंह व उनके बेटे राणा इंद्रपीत सिंह ने दोनों सीटों पर टिकट की दावेदारी ठोकी है। वह दोनों हलके के नेताओं को साधने में भी जुट हुए हैं। इसके लिए वह नेताओं से मुलाकात के अलावा फोन पर बातचीत कर रहे हैं। साथ ही सबको यहीं कहा जा रहा है कि अगर पार्टी उन्हें टिकट देती है, तो फिर उनके साथ चलना होगा। वहीं, दोनों हलकों के नेता भी पर राणा गुरजीत सिंह के पक्ष में हामी भर चुके हैं। हलका आनंदपुर साहिब से राणा ने कभी चुनाव नहीं लड़ा है, लेकिन फिर भी उनकी छवि और व्यवहार से यहां के वर्कर और दिग्गज कायल हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में जब पूरे राज्य में आप की हवा थी, तो उस समय राणा गुरजीत सिंह कपूरथला से तीसरी विधायक बने, जबकि उनका बेटा इंद्रप्रीत सिंह सुल्तानपुर लोधी से आजाद जीतकर विधानभा पहुंचा था। श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा हलके की 9 सीटों से से 6 पर आप का कब्जा है। शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस, पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान व विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण रोडी इसी हलके से आते हैं। ऐसे में सूत्र मानते हैं कि, गुरजीत सिंह या उनके परिवारिक मेंबर ही टक्कर दे सकते हैं। जबकि इन हलकों के लोकल नेताओं का विरोध भी है, सभी हलकों में बने ग्रुप राणा गुरजीत सिंह के साथ चल सकते हैं। इसी तरह खडूर साहिब में वह खुद विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। वहीं, मौजूदा समय में वह कपूरथला से विधायक हैं, जबकि उनके बेटे से विधायक सुल्तानपुर लोधी से विधायक है। इसके अलावा उनका इसी एरिया में कारोबार भी है। वहीं चुनावी माहिर कुलदीप सिंह मानते हैं कि राणा राजनीति के माहिर खिलाड़ी हैं। उन्हें हर हालत में खेलना आता हैं। उनका नाम भी उनकी ताकत है।

Preparation-Of-Rana-In-Two-Circles-In-Punjab-Active-In-Sri-Anandpur-Sahib-And-Khadur-Sahib-Message-To-Leaders-To-Be-Ready



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं