September 20, 2026 04:25:17
आशु, डावर,पांडे और संजय के साथ राजा वडिंग ने की गद्दारी- बिट्टू

आशु, डावर,पांडे और संजय के साथ राजा वडिंग ने की गद्दारी- बिट्टू

May12,2024 | Yashpal Sharma | Ludhiana

लुधियाना से कांग्रेस के उम्मीदवार और कांग्रेस के प्रदेश प्रधान राजा वडिंग पर लुधियाना से भाजपा के उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू ने गंभीर आरोप लगाते कहा कि उन्होंने आशु, डावर, पांडे और संजय के साथ गद्दारी की है, जो यहां इस सीट पर अहम दावेदार थे। उन्होंने कहा कि इन सभी को बतौर लुधियाना से सांसद उम्मीदवार के लिए रिजेक्ट कर खुद यहां आकर चुनाव लड़ना बड़ी गद्दारी है और इसमें कांग्रेस के सीएलपी लीडर सरदार प्रताप बाजवा ने अहम भूमिका निभाई। यह बात उन्होंने आज किचलू नगर में भाजपा के जिला वाइस प्रधान मनीष चोपड़ा की ओर से रखे गए कार्यक्रम दौरान कहीं। इस दौरान रवनीत बिट्टू ने कहा कि लुधियाना इस वक्त इस समय एक तरफ जगराओं, एक और फगवाड़ा, एक और खन्ना तो एक और मलेरकोटला और दोराहा तक फैल चुका है। जिसके चलते इस समय लुधियाना को मेट्रो की अहम जरूरत है जो केवल केंद्र सरकार ही पूरा कर सकती है। इसके साथ-साथ उन्होंने लुधियाना में इंडस्ट्रियल पार्क की जरूरत की बात भी कही। उन्होंने याद दिलाते कहा कि लुधियाना में अंतिम फोकल प्वाइंट उनके स्वर्गीय दादा बेअंत सिंह के कार्यकाल दौरान बनाया गया था, लेकिन उसके बाद लुधियाना के बिजनेसमैन की जरूरत मुताबिक कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं आया। उन्होंने कहा कि लुधियाना की इंडस्ट्री इस समय चीन से बेहद सस्ते दाम में आने वाले घटिया मैटीरियल और माल से जूझ रही है, जिसके लिए बड़े कदम केवल केंद्र स्तर पर उठाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सिख इतिहास के लिए कहीं ऐसे बड़े कदम उठाए गए हैं, जिसके बारे में किसी अन्य नेता ने प्रधानमंत्री के पद पर रहते नहीं सोचा। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव ने लंबा समय करतारपुर साहिब में गुजारा और इसके चलते प्रधानमंत्री मोदी ने करतारपुर कॉरिडोर बनाकर सिखों की आस्था के दरवाजे खोले। उन्होंने इसके साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से चार साहिबजादो की शहीदी दिवस पर देशभर में शुरू किए गए कार्यक्रमों का भी विस्तार में जानकारी दी और इसके साथ-साथ श्री हेमकुंड साहिब में शुरू की गई रोप वे सुविधा का संभव हो पाना भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी देन बताया। बिट्टू ने कहा कि लुधियाना के लिए जो भी बड़े प्रोजेक्ट चल रहे हैं उसमें केंद्र का बड़ा योगदान है। जिसमें लुधियाना के बुड्ढा नाला प्रोजेक्ट पर 650 करोड़ और लुधियाना रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण पर 550 करोड़ और इतना ही नहीं स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत लुधियाना को 1000 करोड रुपए जारी करना केंद्र की स्कीमों के तहत संभव हो पाया है। बिट्टू ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधते कहा कि कांग्रेस व आम आदमी पार्टी एक तरफ चंडीगढ़ और दिल्ली में आपसी समझौते के तहत चुनाव लड़ रही हैं तो वहीं पंजाब में एक साजिश के तहत अलग अलग चुनाव लड़ रही है, जबकि अंदर से ये सब एक है। इस अवसर पर भाजपा नेता राकेश कपूर, प्रकाश चोपड़ा, रवि अरोड़ा, डा एसी विग, बलबीर भंडारी, जवाहर लाल सूद, पंकज शर्मा, बलदेव सहाय सिंगला, अतुल अनेजा, रजनीश अनेजा, संजीव पोपली, सुरेश सूरी, हरीश नरूला, दीपक नरूला, राजेश शर्मा, पुरषोत्तम कुमार, जतिन शर्मा, हरीश शर्मा, हरबंस चीमा, यशपाल छाबरा, वनीत सहगल, अनिल मल्होत्रा व अन्य मौजूद थे।

आशु, डावर,पांडे और संजय के साथ राजा वडिंग ने की गद्दारी- बिट्टू

Raja-Warring-Betrayed-Ashu-Dawar-Pandey-And-Sanjay-Bittu



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं