लुधियाना। लुधियाना लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार राजा वड़िंग ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। राजा ने सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह सिद्धू और अपनी पत्नी अमृता के साथ डीसी दफ्तर पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। राजा वडिंग ने नामांकन दाखिल करने से पहले लुधियाना के श्री दुख निवारण गुरूद्वारा साहिब व दुर्गा माता मंदिर में माथा भी टेका और अपनी पत्नी व बच्चों के साथ फोटो भी शेयर की। इससे पहले नामांकन दाखिल करने के लिए डीसी ऑफिस पहुंचे राजा वड़िंग का दंगा पीड़ितों ने जमकर रोष प्रदर्शन किया। राजा गो बैक के नारे भी लगाए गए। इस दौरान दंगा पीड़ितो की पुलिस के साथ झड़प भी हो गई माहौल तनावपूर्ण देख पुलिस ने डीसी परिसर के दोनों मुख्य गेट बंद कर दिए। वहीं लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान AAP विधायक मदन लाल बग्गा भी उनके साथ मौजूद रहे। नॉमिनेशन से पहले पप्पी ने मंदिर में मत्था टेका। उसके बाद उन्होंने और उनके बेटे विकास ने गुरुद्वारे में जूते साफ करने की सेवा की। अशोर पराशर पप्पी ने वर्ष 2022 में पहली बार AAP के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ा और विधायक चुने गए। अब पार्टी ने फिर एक बार उन पर भरोसा जताते हुए लुधियाना लोकसभा सीट से टिकट दिया है।
Raja-Warring-Filled-Nomination-Papers-In-Ludhiana-Moosewalas-Father-Joined-Your-Father-Also-Submitted-Documents