September 20, 2026 04:25:17
इस बार लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी की लहर नहीं, सुनामी चल रही–अनिल मित्तल

इस बार लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी की लहर नहीं, सुनामी चल रही–अनिल मित्तल

May13,2024 | Enews Punjab Team | Ludhiana

डेस्क, लुधियाना। आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा लोकसभा प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्टू की ओर से वार्ड न.2 बहादुर के रोड,आजाद नगर में जिला भाजपा कल्चर एंड स्पोर्ट्स सैल के अध्यक्ष अनिल मित्तल के कार्यलय में कार्यकर्ताओं के साथ एक मीटिंग की गई मीटिंग को संबोधित करते हुए रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने पंजाब को विकास के लिए खुले दिल से फंड दिए हैं, जिससे पंजाब में कई विकास कार्य चल रहे हैं। केंद्र की भाजपा सरकार ने पंजाब में हाईवे, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, ऐमस, पीजीआई सैटेलाइट के अलावा कई विकास कार्य किए हैं, जिनकी सूची इतनी लंबी है कि किसी बयान के जरिए बताना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी की केंद्र सरकार पंजाब के विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब में विकास कार्य की एक भी ईंट नहीं लगाई है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वादा किया था कि हम एक साल में 13 नए मेडिकल कॉलेज खोलेंगे, लेकिन आज तक एक भी नए मेडिकल कॉलेज का काम शुरू नहीं किया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार पंजाब के विकास के लिए वचनबद्ध तथा प्रतिबद्ध है।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को मोदी के 400 पार के नारे को चरितार्थ करने के लिए प्रेरित किया।जिला भाजपा कल्चर एंड स्पोर्ट्स सैल के अनिल मित्तल ने कहा कि इस बार लोक सभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लहर नहीं, सुनामी चल रही है’’।देश के लोगों ने बाकी सारी पार्टियों की कारगुजारियां देख ली है। कांग्रेस का भ्रष्टाचार भी देख लिया। इसके अलावा, देश-प्रदेश में आने वाली दूसरी पार्टियों की कारगुजारियां भी देख ली और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का काम करने का तरीका भी देख लिया। लोग मोदी जी को पसंद करते हैं इसलिए मोदी जी ही विजय होंगें। इस मौके पर जिला भाजपा सचिव नवल जैन,कैलाश नगर मंडल अध्यक्ष मनु अरोड़ा आदि उपस्थित रहे।

This-Time-There-Is-No-Wave-Of-Prime-Minister-Modi-In-The-Lok-Sabha-Elections-There-Is-A-Tsunami-Going-On-Anil-Mittal

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं