September 20, 2026 04:24:54
चर्चा में भारत भूषण आशू के फेसबुक पेज पर डाली लोकसभा चुनाव की पहली पोस्ट, जाने क्या है मायने

चर्चा में भारत भूषण आशू के फेसबुक पेज पर डाली लोकसभा चुनाव की पहली पोस्ट, जाने क्या है मायने

May15,2024 | Yashpal Sharma | Ludhiana

भले ही कांग्रेस के पंजाब प्रधान राजा वडिंग लुधियाना में अपने लोकसभा चुनाव को लेकर जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं , लेकिन लुधियाना के दिग्गज कांग्रेसी नेता और पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू का उनके इस प्रचार में सौ फीसदी सहयोग मिलता नहीं दिखाई दे रहा है। जहां लुधियाना से राजा वडिंग को लोकसभा की उम्मीदवारी मिलते ही इस उम्मीदवारी की दौड़ में सबसे आगे चल रहे भारत भूषण आशू का टिकट का सपना टूट गया तो वही दो दिन पहले बैंस ब्रदर्स की कांग्रेस में एंट्री हुई तो इसमें भी लुधियाना के दिग्गज नेता भारत भूषण आशू को किनारे रखा गया और उनसे किसी तरह का मशवरा तक नहीं किया गया। आशु का राजा वडिंग के चुनाव प्रचार में सौ फीसदी सहयोग नहीं मिल रहा। इसका अंदाजा आप इस बात से भी लगा सकते हैं कि आशू के फेसबुक पेज पर राजा वडिंग के लिए वोट एंड सपोर्ट की कोई पोस्ट तक नहीं डाली गई और वही अब उनकी ओर से अमेठी में गांधी परिवार के नजदीकी और किशोरी लाल शर्मा के अमेठी लोकसभा प्रचार की फोटो शेयर की है, जिसमें प्रियंका गांधी भी मौजूद है। गांधी परिवार के सबसे करीबी किशोरी लाल शर्मा का निवास लुधियाना में ही है और भारत भूषण आशू से उनकी बेहद नजदीकी रही है। यही कारण है कि पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे किशोरी लाल शर्मा की मदद करने को भारत भूषण आशू अमेठी पहुंच गए हैं ऐसे में एक बात साफ है कि बाहरी नेता कहे जाने वाले राजा वडिंग का लुधियाना में वर्चस्व कायम हो, कांग्रेस के लोकल नेता नहीं चाहते। ऐसे में राजा वडिंग के लिए लुधियाना में लोकसभा सीट निकल पाना बेहद कठिन दिखाई दे रहा है।

चर्चा में भारत भूषण आशू के फेसबुक पेज पर डाली लोकसभा चुनाव की पहली पोस्ट, जाने क्या है मायने

Bharat-Bhushan-Ashu-First-Post-Regarding-Lok-Sabha-Elections-On-His-Facebook-Page-Know-What-It-Means

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं