September 20, 2026 04:24:12
पंजाब निर्वाचन आयोग 24 घंटे करेगा सुनवाई, मतदान संबंधी दिक्कतें 1950 पर काल करने से दूर होंगी, Ceo न

पंजाब निर्वाचन आयोग 24 घंटे करेगा सुनवाई, मतदान संबंधी दिक्कतें 1950 पर काल करने से दूर होंगी, Ceo ने दी लोगों को सलाह

May17,2024 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। अगर आपके मन में चुनाव को लेकर यदि कोई संदेह है या फिर किसी तरह की कोई शिकायत है। वोटिंग किस तरह करनी है, फोटो आई कार्ड नहीं मिला है। तो अब आपको परेशान नहीं होना पड़ेगा। पंजाब निर्वाचन आयोग अब आपकी 24 घंटे सुनवाई करेगा। इसके लिए मात्र आपको टोल फ्री नंबर 1950 पर कॉल करनी होगी। जिसके बाद आपकी सारी दिक्कत दूर हो जाएगी। यह बात के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) सिबिन सी ने आज (17 मई) अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक TheCeoPunjab पर लाइव प्रोग्राम में दी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस बार चुनाव में 700 करोड़ से अधिक का सामान अब तक जब्त किया चुका है। इसमें 95 फीसदी ड्रग है, इसके अलावा कैश व अन्य सामान है। हमारी टीमें सारी स्थिति पर नजर रख रही हैं। सभी लोकसभा हलकों में खर्चा कमेटियां पहुंच गई हैं। उनके द्वारा भी नजर रखी जा रही है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लोगों को सलाह दी है कि अब चुनाव में मात्र 14 दिन से भी कम समय रह गया है। ऐसे में 50 हजार से अधिक नकदी लेकर न चले। यदि किसी को लेकर जाना भी पड़ता है तो नकदी संबंधी उचित दस्तावेज लेकर जाए, ताकि बाद में किसी को परेशानी न उठानी पड़े। उन्होंने कहा कि यदि किसी को टीम पकड़ लेती है तो उसे लगता है कि उसके साथ गलत हुआ तो डीसी आफिस में तैनात टीम के समक्ष पेश होकर अपनी शिकायत दे सकता है। 24 घंटे के भीतर आयोग द्वारा शिकायत का निपटारा किया जाएगा। पोलिंग स्टेशन पर मोबाइल फोन लेकर जाने की किसी को अनुमति नहीं होगी। प्रेजाइडिंग अफसर के अलावा कोई भी फोन नहीं ले जा सकता है। इसके अलावा पोलिंग बूथ के अंदर कोई भी व्यक्ति वीडियो आदि नहीं बना सकता है। बिना परमिशन से कोई भी राजनीतिक दल अपना होर्डिंग आदि नहीं लगा सकता है। चुनाव प्रचार के दौरान गारंटी कार्ड बांटना चुनावी आचार संहिता के विपरीत है। इस संबंधी मौके पर ही सी विजिल एप पर शिकायत की जाए। 100 मिनट में इस शिकायत का निपटारा किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राज्य में कुल 2.14 करोड़ पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें 85 वर्ष से अधिक आयु के 1.89 लाख मतदाता, 1,614 एनआरआई, 1.58 लाख दिव्यांग मतदाता और 5.38 लाख नए मतदाता शामिल हैं, जिनकी कुल संख्या 24,451 है। वे 1 जून को राज्य के मतदान केंद्रों पर अपना वोट डालेंगे।

Punjab-Election-Commission-Will-Conduct-24-Hours-Hearing-Voting-Related-Problems-Will-Be-Resolved-By-Calling-1950-Ceo-Advised-People



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं