September 20, 2026 02:18:47
पंजाब में अमृतपाल, चन्नी, बादल, अमर सिंह और मीत हेयर जीते, कांग्रेस 2 और Aap-sad 1-1 सीट जीती

पंजाब में अमृतपाल, चन्नी, बादल, अमर सिंह और मीत हेयर जीते, कांग्रेस 2 और Aap-sad 1-1 सीट जीती

Jun4,2024 | Enews Team | Chandigarh

लुधियाना। पंजाब में लोकसभा सीटों पर मतगणना जारी है। खडूर साहिब सीट से निर्दलीय उम्मीदवार और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह ने जीत दर्ज की है। बठिंडा से शिरोमणि अकाली दल (SAD) की हरसिमरत कौर बादल चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने AAP के मंत्री गुरमीत सिंह खुडि्डयां को हराया। फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस के डॉ. अमर सिंह जीते हैं। अमृतसर से कांग्रेस के गुरजीत सिंह औजला ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है। उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) के कुलदीप सिंह धालीवाल को 37587 वोटों से हराया। औजला को 247385 वोट मिले। जबकि धालीवाल को 209798 मत प्राप्ता हुए।

संगरूर से आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार गुरमीत सिंह मीत हेयर ने जीत दर्ज की है। उन्होंने इस सीट से मौजूदा सांसद शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के सिमरनजीत सिंह मान को करीब 1.68 लाख वोटों से हराया। जालंधर में कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी भी जीते हैं। उन्होंने भाजपा के सुशील कुमार रिंकू को 1 लाख 75 हजार 993 लाख वोटों से हराया। उधर, चंडीगढ़ में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार मनीष तिवारी ने भाजपा के संजय टंडन को 3613 वोटों से हरा दिया है।

Amritpal-Channi-Badal-Amar-Singh-And-Meet-Hayer-Won-In-Punjab-Congress-Won-2-And-Aap-Sad-1-Seat-Each

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं