September 19, 2026 15:55:18
खुशखबरी: हलवारा एयरपोर्ट से टिकट बुकिंग शुरु, 15 मई सुबह से उड़ेगी पहली फ्लाइट, 3512 रुपए प्रति टिकट

खुशखबरी: हलवारा एयरपोर्ट से टिकट बुकिंग शुरु, 15 मई सुबह से उड़ेगी पहली फ्लाइट, 3512 रुपए प्रति टिकट रेट रखा

Apr1,2026 | Yashpal Sharma | Punjab

पंजाब। लुधियाना वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जिसमें कि हलवारा एयरपोर्ट से फ्लाइट की टिकट बुकिंग शुरु हो चुकी है। एक अप्रैल से एयर इंडिया कंपनी ने बुकिंग शुरू कर दी है। इस एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट दिल्ली से लुधियाना आएगी। इस संबंधी मंत्री संजीव अरोड़ा की और से फेसबुक पर पोस्ट डालकर जानकारी सांझी की गई है। मंत्री अरोड़ा ने बताया कि लुधियाना से भी पहली फ्लाइट दिल्ली के लिए ही उड़ान भरेगी। हलवारा एयरपोर्ट पर पहली फ्लाइट 15 मई को लैंड होगी। फ्लाइट से लुधियाना से दिल्ली तक का सफर 1 घंटा 10 मिनट में पूरा होगा। वहीं, एक दिन में हलवारा में दो फ्लाइट्स लैंड और दो ही फ्लाइट्स उड़ान भरेंगी। कंपनी की वेबसाइट पर फ्लाइट का शुरुआती किराया 3512 रुपए दिखाया गया है। हालांकि, यह समय और जरूरत के हिसाब से कम या ज्यादा हो सकता है। दिल्ली से लुधियाना के लिए 2 फ्लाइट्स रोजाना उड़ेंगी। पहली फ्लाइट दिल्ली से सुबह 5 बजकर 55 मिनट पर उड़ेगी, जो 7 बजकर 5 मिनट पर लुधियाना पहुंचेगी। वहीं, दूसरी फ्लाइट दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर लुधियाना के लिए दिल्ली से उड़ान भरेगी।

फ्लाइट्स की ये टाइमिंग रहेगी

कंपनी ने अभी फ्लाइट में सिर्फ इकोनॉमी क्लास के लिए बुकिंग शुरू की गई है। इसकी वेबसाइट से पता चल रहा है कि 15 मई की सुबह 7 बजकर 55 मिनट पर हलवारा एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट दिल्ली के लिए उड़ेगी, जो 9 बजकर 10 मिनट पर दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचेगी। वहीं, दूसरी फ्लाइट दोपहर को 2 बजकर 40 मिटन पर हलवारा से उड़ेगी, जो 3 बजकर 55 मिनट पर दिल्ली पहुंचेगी। फिलहाल के लिए शुरुआत में ये दो ही उड़ानें हलवारा से होंगी। बाद में जरूरत के हिसाब से इन्हें बढ़ाया जाएगा।

Good-News-Ticket-Bookings-Open-At-Halwara-Airport-First-Flight-To-Depart-On-May-15-Morning-Priced-At-3512-Per-Ticket



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं