September 19, 2026 15:55:18
पंजाब के 4 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट:24 अप्रैल तक ऐसा ही बना रहेगा मौसम, बारिश के आसार नहीं; रा

पंजाब के 4 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट:24 अप्रैल तक ऐसा ही बना रहेगा मौसम, बारिश के आसार नहीं; रातें भी गर्म रहेंगी

Apr20,2026 | Enews Team | Punjab

मोहाली। पंजाब और चंडीगढ़ में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग ने सोमवार को हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में हीट वेव चलेगी। इस तरह का मौसम लगातार 5 दिन 24 अप्रैल तक बनेगा। इस दौरान कुछ स्थानों पर रातें भी गर्म रहने की संभावना है। इससे पहले रविवार को तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन यह सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 41.3 डिग्री और चंडीगढ़ में 39.3 डिग्री दर्ज किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों के लिए अस्पतालों में हीट स्ट्रोक यूनिट स्थापित किए हैं। लोगों को सलाह दी गई है कि तेज बुखार या लू के लक्षण दिखाई देने पर खुद दवा न लें, बल्कि तुरंत नजदीकी अस्पताल जाकर विशेषज्ञ डॉक्टर से इलाज करवाएं। सीनियर डॉक्टरों को 24 घंटे तैनात किया गया है।

हीटवेव कुछ जिलों में चलेंगी

बता दें कि, 19 अप्रैल को शाम के समय मौसम अचानक बदल गया था। एक समय ऐसा लगा मानो बारिश हो सकती है और ठंडी हवाएं भी चलीं। हालांकि 21 अप्रैल से फिर गर्मी बढ़ने की संभावना है। 21 अप्रैल को संगरूर, पटियाला और मोहाली में कुछ स्थानों पर लू चल सकती है। वहीं अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में कुछ स्थानों पर गर्म रात की स्थिति बन सकती है। 22 और 23 अप्रैल को संगरूर, पटियाला, एसएएस नगर (मोहाली), लुधियाना और फतेहगढ़ साहिब में कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना है। वहीं, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में गर्म रात रहने की संभावना है। 24 को ही हीटवेव का अलर्ट है।

23 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ कर सकता है प्रभावित

मौसम विभाग के अनुसार, इस समय पश्चिमी विक्षोभ ऊपरी हवा में करीब 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर सक्रिय है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में 1.5 किलोमीटर ऊंचाई पर चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है। उत्तर भारत के ऊपर तेज रफ्तार की जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही हैं, जिनकी गति करीब 80 नॉट है। 23 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है, जबकि उत्तर पाकिस्तान के आसपास बना पुराना सिस्टम अब कमजोर पड़ गया है।

Yellow-Heatwave-Alert-Issued-For-Four-Districts-In-Punjab-Weather-To-Remain-The-Same-Until-April-24-No-Rain-Expected-Nights-Will-Also-Be-Hot



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं