September 24, 2026 23:54:26
ब्रेकिंग न्यूज – लुधियाना में दोस्त को छोड़ने जा रहे युवक को ताबड़तोड़ गोलियां मार किया मर्डर, मौत के ब

ब्रेकिंग न्यूज – लुधियाना में दोस्त को छोड़ने जा रहे युवक को ताबड़तोड़ गोलियां मार किया मर्डर, मौत के बाद भी कार पर गोलियां मारते रहे हमलावर

Aug8,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के टिब्बा रोड पर प्राचीन गौशाला भाग-2 के सामने वाली गली में दोस्त को घर छोड़कर वापिस जा रहे एक युवक को रास्ते में घेरकर कार सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। जिस कारण युवक को पांच गोलियां लगी। इस वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान टिब्बा रोड के हरजिंदर सिंह (25) के रूप में हुई है, जो अपने परिवार को इकलौता बेटा था। मामले की सूचना मिलने पर थाना टिब्बा की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। उक्त वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। 

मौत के बावजूद गोलियां चलाते रहे बदमाश

पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है। जिसमें साफ दिख रहा है कि युवक की कार के आगे कार अड़ाकर आरोपी रोकते हैं और फिर अचानक हमला कर देते हैं। इसके बाद युवक के साथ उसके अन्य साथी जान बचाकर भागते हैं। लेकिन हरजिंदर कार में ही फंस जाता है। जिससे आरोपी उसे पकड़ लेते हैं और उसको पीटते हैं। इसी बीच हरजिंदर का एक साथ उसे बचाने के लिए हमलावरों पर पत्थर फेंकता है, लेकिन एक आरोपी हरजिंदर के साथियों को खदेड़ने लिए उन पर सरेआम गोलियां चलाता है। फिर वापस आकर कार में फंसे हरजिंदर को भी गोलियां मार देता है, जिससे उसकी वहीं मौत हो जाती है। आरोपी यहीं नहीं रुके, हरजिंदर की मौत के बाद आरोपियों ने उसकी कार में जमकर तोड़फोड़ भी की। इसके बाद कार में सवार होकर सभी भाग निकले।

दोस्त को छोड़ने जा रहा था हरजिंदर

परिवार वालों ने बताया कि हरजिंदर सिंह आपने घर से कार में दोस्तों के साथ बाहर होटल पर खाना खाने गाया था, जब वह यहां से वापस लौट रहा था। यहां पर वह एक दोस्त को उसकी एक्टिवा उठाने के लिए छोड़ने गया। इसी बची रास्ते में कार में सवार होकर 5 से 6 लोग आए। जिसमें उसकी कार के सामने कार रोककर घेर लिया। हरजिंदर अपने घर का इकलौता कमाने वाला था। एसएचओ गगनप्रीत सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर ही है।

Breaking-News-A-Young-Man-On-His-Way-To-Drop-Off-A-Friend-Was-Shot-Dead-In-A-Hail-Of-Bullets-In-Ludhiana-The-Attackers-Continued-Firing-At-The-Car-Even-After-He-Had-Died



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं