September 24, 2026 14:12:27
सिविल अस्पताल में फिर हुई तोड़फोड़, मेडिकल कराने आए दो पक्षों ने जमकर चलाई ईटें, कानून-व्यवस्था की उड़ी

सिविल अस्पताल में फिर हुई तोड़फोड़, मेडिकल कराने आए दो पक्षों ने जमकर चलाई ईटें, कानून-व्यवस्था की उड़ी धज्जियां

Aug8,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के सिविल अस्पताल में एक बार फिर कानून-व्यवस्था की सरेआम धज्जियां उड़ने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शनिवार दोपहर यहां मेडिकल करवाने आए दो पक्षों के बीच जमकर बवाल हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलने लगे, जिससे अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर का इलाका किसी जंग के अखाड़े में तब्दील हो गया। इस खूनी खेल से वहां मौजूद मरीजों और उनके परिजनों में दहशत फैल गई। बवाल सिर्फ अस्पताल परिसर के अंदर ही नहीं हुआ, बल्कि बदमाशों ने बाहर भी जमकर आतंक मचाया। बताया जा रहा है कि जिस गाड़ी में एक पक्ष मेडिकल करवाने के लिए अस्पताल पहुंचा था, उस पर हथौड़ों से ताबड़तोड़ हमला किया गया। सरेआम हुई इस तोड़फोड़ और गुंडागर्दी का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में हमलावर बेखौफ होकर गाड़ी को निशाना बनाते दिख रहे हैं।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

सिविल अस्पताल में मारपीट और हंगामे की यह कोई पहली घटना नहीं है। लेकिन दिनदहाड़े इमरजेंसी वार्ड जैसी संवेदनशील जगह पर ईंट-पत्थर चलना और हथौड़ों से हमला होना, अस्पताल की सुरक्षा पर बहुत बड़े सवाल खड़े करता है। बड़ा सवाल यह है कि जब यह सब हो रहा था, तब अस्पताल की सिक्योरिटी और पुलिस कहां थी? अगर इस दौरान किसी बेकसूर मरीज या तीमारदार को चोट लग जाती तो इसका जिम्मेदार कौन होता? वायरल वीडियो सामने आने के बाद अब देखना यह है कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और अस्पताल में खौफ का माहौल पैदा करने वाले इन उपद्रवियों पर कब तक शिकंजा कसा जाता है।

Vandalism-Erupts-Again-At-The-Civil-Hospital-Two-Groups-Arriving-For-Medical-Examinations-Hurl-Bricks-At-Each-Other-Leaving-Law-And-Order-In-Tatters



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं