जालंधर | सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित रॉयल होटल में करीब 38 वर्षीय युवती की लाश मिली। युवती पिछले दो दिनों से होटल के कमरा नंबर-102 में रुकी हुई थी। सुबह करीब 7 बजे जब होटल कर्मी उसे चाय देने पहुंचे, तो उसने गेट नहीं खोला।
काफी देर इंतजार करने पर कमरे के बंदर से कोई आवाज नहीं आई, इसके बाद होटल के मैनेजर ने पुलिस को बुलाया। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवती कमरे में मृत पड़ी मिली। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
थाना डिविजन-3 पुलिस के अनुसार, युवती की पहचान योतिका के नाम से हुई, जो लुधियाना की रहने वाली है। यहां पर वह विशु नामक युवक से मिलने के लिए आती थी। जिसका निक नेम चिंटू था। पुलिस उसे भी ढूंढने का प्रयास कर रही है।
Body-Of-Young-Woman-From-Ludhiana-Found-In-Jalandhar-Hotel-She-Had-Arrived-Two-Days-Ago-And-Was-Visited-By-A-Young-Man-A-Red-Suitcase-Was-Also-Found-In-The-Room