September 25, 2026 14:02:55
लुधियाना में साथी की हत्या कर कंधे पर लाश लेकर घूमता रहा युवक, थक जाने पर रास्ते में फेंक हुआ फरार,

लुधियाना में साथी की हत्या कर कंधे पर लाश लेकर घूमता रहा युवक, थक जाने पर रास्ते में फेंक हुआ फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Aug10,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के न्यू शक्ति नगर में 5 दिन पहले बेडशीट में लिपटी मिली युवक की लाश के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, नशे की हालत में हुए विवाद के बाद एक युवक ने साथी की ईंट मारकर हत्या की थी। जिसके बाद उसकी लाश कंधे पर लादकर घूमत रहा। जब थक गया तो लाश रास्ते में फेंक दी। हालांकि उसने लाश बुड्‌ढा दरिया में फेंकनी थी। लेकिन शराब के नशे में ज्यादा होने के कारण दरिया तक नहीं पहुंच सका। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी हर्ष कुमार (24) को गिरफ्तार कर लिया है, तो टिब्बा रोड स्थित मस्जिद वाली गली का रहने वाला है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मृतक ने उसने अपना नाम ऋतिक बताया था। फिलहाल पुलिस को मृतक के बारे में इससे अधिक जानकारी नहीं मिली है। पुलिस अब CCTV फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर उसकी पहचान करने में जुटी है। एसीपी इंडस्ट्रियल एरिया-ए इंदरजीत सिंह बोपाराय के मुताबिक, आरोपी हर्ष कुमार लंबे समय से अपने माता-पिता की मौत के बाद घर में अकेला रह रहा है। वह नशे का आदी है। करीब तीन दिन पहले उसकी मुलाकात मृतक से हुई थी। मृतक भी नशे का आदी बताया जा रहा है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 5 अगस्त को दोनों नशे की हालत में थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। गुस्से में हर्ष ने ईंट से युवक पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

In-Ludhiana-A-Young-Man-Killed-His-Associate-And-Wandered-Around-Carrying-The-Body-On-His-Shoulder-He-Dumped-It-On-The-Way-After-Getting-Tired-And-Fled-But-Was-Subsequently-Arrested-By-The-Police



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं