September 25, 2026 15:06:55
लुधियाना में नशा प्रभावित परिवारों से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, नशे में 6 बेटे खो चुकी शिंदो माई से

लुधियाना में नशा प्रभावित परिवारों से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, नशे में 6 बेटे खो चुकी शिंदो माई से मिले; कहा- आप सरकार नशा तस्करी रोकने में नाकाम

Sep25,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने आज नशा प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील मौदगिल भी मौजूद रहे। ढिल्लों ने शिंदो माई से बातचीत की। शिंदो के 6 बेटों की नशे के कारण मौत हो चुकी हैं। वह जगराओं की रहने वाली है। उन्होंने कहा कि आप सरकार सरकार नशा तस्करी रोकने में नाकाम साबित हो रही है। प्रदेश अध्यक्ष पहले नशे से प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और परिस्थितियों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में नशे के खिलाफ पार्टी की ओर से उठाए जा रहे मुद्दों और पंजाब में नशे से प्रभावित परिवारों से जुड़े विषयों पर प्रदेश अध्यक्ष अपना पक्ष रखेंगे। केवल ढिल्लों लंबे समय तक कांग्रेस में रहे और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी नेताओं में गिने जाते रहे। वे बरनाला विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर 2007 और 2012 में विधायक चुने गए। 2007 में कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री रहते बरनाला को जिला बनाने की प्रक्रिया में भी उनका नाम राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण रहा। 2017 के विधानसभा चुनाव में बरनाला सीट से उन्हें आम आदमी पार्टी के गुरमीत सिंह मीत हेयर ने हराया। इसके बाद 2019 में उन्होंने संगरूर लोकसभा चुनाव कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में लड़ा, लेकिन भगवंत मान से हार गए।
2022 में भाजपा में आए
4 जून 2022 को केवल सिंह ढिल्लों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा। उनके साथ उस समय कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेता भी भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा में आने के बाद उन्हें संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलीं। पार्टी ने उन्हें 2022 के संगरूर लोकसभा उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया, हालांकि वे चुनाव नहीं जीत सके। इसके बाद वे पंजाब भाजपा की कोर कमेटी में भी सक्रिय रहे। 

The-Bjp-State-President-Met-With-Families-Affected-By-Drug-Abuse-In-Ludhiana-He-Met-Shindo-Mai-Who-Has-Lost-Six-Sons-To-Drugs-And-Stated-That-The-Aap-Government-Has-Failed-To-Curb-Drug-Trafficking



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं