September 25, 2026 15:08:00
3 नाबालिग बच्चे लापता:घर से गली में खेलने निकले थे, घंटों बाद भी नहीं लौटे; परिजनों ने हर जगह तलाशा

3 नाबालिग बच्चे लापता:घर से गली में खेलने निकले थे, घंटों बाद भी नहीं लौटे; परिजनों ने हर जगह तलाशा

Sep25,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना |  टिब्बा इलाके में तीन बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। तीनों घर से गली में खेलने के लिए निकले थे, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी वापस नहीं लौटे। परिजनों और आसपास के लोगों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। इन बच्चों के माता-पिता मजदूरी और किराना की दुकान चलाते हैं। तीनों बच्चे 22 सितंबर को दोपहर डेढ़ बजे घर से निकले थे। शिकायतकर्ता नरिंदर कौर निवासी गांव जगीरपुर नजदीक गली नंबर-1, टिब्बा रोड ने बताया कि बेटी प्रभदीप कौर (12) और बेटा अरशदीप सिंह (11) पड़ोस में रहने वाली जसविंदर वर्मा की बेटी राधिका (16) के साथ खेलने के लिए गली में गए थे।

बच्चे कुछ समय बाद वहां से बिना बताए कहीं चले गए। परिवार ने आसपास के इलाकों के अलावा रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका।
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उन्हें आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने निजी स्वार्थ के लिए तीनों बच्चों को अपनी नाजायज हिरासत में लेकर कहीं छिपाकर रखा हो सकता है। फिलहाल पुलिस बच्चों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने अभी तक 25 से अधिक CCTV चेक किए हैं। मामले की सूचना मिलने के बाद थाना टिब्बा पुलिस ने शिकायत के आधार पर BNS की धारा 127(6) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस बच्चों की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटा रही है।

3-Minor-Children-Missing-Went-Out-Of-The-House-To-Play-In-The-Street-Did-Not-Return-Even-After-Hours-Family-Searched-Everywhere

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं