September 27, 2026 01:31:39
कबूतरों को दाना डाल रहे व्यक्ति पर चली गोली:जगराओं में हत्या की थी योजना, निशाना चूका; आरोपी को पड़ोस

कबूतरों को दाना डाल रहे व्यक्ति पर चली गोली:जगराओं में हत्या की थी योजना, निशाना चूका; आरोपी को पड़ोसी के घर आने से रोका था

Aug12,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना के जगराओं स्थिति गांव कमालपुरा में छत पर कबूतरों को दाना डाल रहे एक युवक पर पड़ोसी महिला के दोस्त ने गोली चला दी। हालांकि ऐन मौके पर शिकायतकर्ता दमनप्रीत सिंह किनारे हो गया और गोली आगे निकल गई। दमनप्रीत सिंह की शिकायत पर जगराओं पुलिस ने बरमी निवासी गुरप्रीत सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी और उसे गिरफ्तार कर दिया। पुलिस ने आरोपी से उसका लाइसेंसी रिवाल्वर, पांच जिंदा कारतूस और एक खाली खोल बरामद किया है।

पुलिस आरोपी ने आरोपी को कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल कर दी है। पुलिस अधिकारियों कहना है कि रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी। शिकायतकर्ता दमनप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। उसके चाचा से एक महिला ने मकान खरीदा था।

वह अपने बच्चे के साथ कमालपुरा में उनके पड़ोस में रहने लगी थी। दमनप्रीत के अनुसार, आरोपी गुरप्रीत सिंह अक्सर उनके घर आता-जाता था, जिसे दमनप्रीत सिंह और उसके परिवार ने रोक दिया था।थाना हठूर के एएसआई सुल्खन सिंह ने बताया कि आरोपी को पहले भी आरोपी को महिला के घर आने से रोका गया था। पुलिस के अनुसार, इसी रंजिश के चलते आरोपी ने दमनप्रीत पर गोली चलाने की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से लाइसेंसी रिवॉल्वर, 5 जिंदा कारतूस और एक खाली खोल बरामद हुआ है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।


Shots-Fired-At-Man-Feeding-Pigeons-Plot-To-Kill-Him-In-Jagraon-Failed-Accused-Had-Been-Barred-From-Visiting-Neighbor-S-House



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं