August 12, 2026 23:56:32

फिरोजपुर कोर्ट कांप्लेक्स और नगर कौंसिल को बम धमकी:ईमेल पर आया मैसेज, दोपहर एक बजे तक कामकाज बंद; पुलिस ने चप्पे-चप्पे की तलाशी ली

Aug12,2026 | Enews Team | Ferozepur

फिरोजपुर जिला कचहरी और नगर कौंसिल की इमारतों को आज बम से उड़ाने की धमकी मिली है। एहतियात के तौर पर दोनों इमारतों को खाली करवाकर सुरक्षा एजेंसियों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। जिला कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी सेशन जज की ईमेल आईडी पर भेजे गए धमकी भरे ईमेल के जरिए मिली।सूचना मिलते ही थाना कैंट पुलिस ने पूरे कचहरी परिसर को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षा बढ़ा दी। पुलिस चप्पे-चप्पे की तलाशी ले रही है। दोपहर 1 बजे तक लोगों के कचहरी परिसर में प्रवेश पर रोक लगाई गई है, जिससे अदालतों का कामकाज भी प्रभावित रहेगा।

नगर कौंसिल फिरोजपुर की इमारत को भी ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। एहतियात के तौर पर नगर कौंसिल की बिल्डिंग खाली करवा दी गई। पुलिस व उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि ईमेल में दोपहर 3 बजे तक इमारत को उड़ाने की धमकी दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां मौके पर तलाशी अभियान चला रही हैं।

फिरोजपुर सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण महत्वपूर्ण सरकारी इमारतों की सुरक्षा को लेकर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। बार-बार धमकी भरे ईमेल मिलने के बावजूद अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इन्हें भेजने वाला कौन है। फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।

Bomb-Threat-To-Ferozepur-Court-Complex-And-Municipal-Council-Message-Received-Via-Email-Operations-Suspended-Until-1-Pm-Police-Conducted-A-Thorough-Search-Of-The-Entire-Premises




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us