September 30, 2026 17:37:23
मॉडल टाउन के कृष्णा अस्पताल में नए Icu की छत से टपके लगा पानी, मरीज का बेड पर लेटना हुआ मुश्किल

मॉडल टाउन के कृष्णा अस्पताल में नए Icu की छत से टपके लगा पानी, मरीज का बेड पर लेटना हुआ मुश्किल

मरीज को छुट्‌टी देने को कहने पर मैनेजमेंट ने हाथ किए खड़े, डॉक्टर ने पहले ओपीडी भुगताने की बात कह टाला

Aug16,2026 | Enews Team | Ludhiana

यशपाल शर्मा
लुधियाना। मॉडल टाउन के प्राइवेट कृष्णा चैरीटेबल अस्पताल में फर्नीचर के खस्ताहाल होने का मामला सामने आया है। मरीज के रिश्तेदार द्वारा अस्पताल में नए बने आईसीयू की छत से पानी गिरने के आरोप लगाए हैं। उनके अनुसार हालात यह है कि सारा पानी छत से टपककर मरीज के बेड पर गिर रहा है। जिस कारण मरीज को लेटना तक मुश्किल हो चुका है। उन्होंने इस संबंध में कई बार अस्पताल स्टॉफ और मैनेजमेंट को शिकायत की। लेकिन उनकी तरफ से कोई सुनवाई नहीं की गई। मरीज के रिश्तेदार द्वारा उक्त वीडियो को सोशल मीडिया पर भी सांझा किया गया है। हालांकि इस संबंध में अस्पताल की प्रबंधक कमेटी के सदस्यों का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। इस संबंध में टीम को मौके पर भेजा गया है।

कुछ समय पहले ही नया तैयार हुआ है आईसीयू
जानकारी के अनुसार मॉडल टाउन में कृष्णा मंदिर के पास मौजूद चैरीटेबल अस्पताल की फस्ट फ्लौर पर कुछ समय पहले ही नया आईसीयू बनाया गया है। यह आईसीयू पंजाब के नामी उद्योगपति व सांसद और उनके भाई द्वारा तैयार करवाया गया है। इस आईसीयू यूनिट को मरीजों के लिए खोला गया है। लेकिन अभी कुछ समय पहले खोले गए इस आईसीयू की छत से पानी टपकना शुरु हो चुका है।

जबरन आईसीयू में किया भर्ती
वहीं ट्विंकल बजाज ने बताया कि उसकी बहन की अचानक सेहत खराब हो गई थी। जिसके चलते उसे एक दिन पहले अस्पताल में दाखिल कराया गया था। उसकी बहन की हालत इतनी ज्यादा खराब भी नहीं थी, लेकिन फिर भी प्रबंधकों द्वारा पैसे बनाने के चक्कर में उसे आईसीयू में भर्ती किया गया। जबकि वे कहते रहे कि उन्हें एमरजेंसी वॉर्ड से सीधा नॉर्मल वॉर्ड में शिफ्ट कर दो। लेकिन उन्होंने एक नहीं मानी। ट्विंकल के अनुसार एमरजेंसी से सीधे आईसीयू में ले जाकर पैसे बनाने का सिस्टम हर प्राइवेट अस्पताल में शुरु हो चुका है। उन्होंने कहा कि मॉडल टाउन का चैरीटेबल अस्पताल हो चाहे शास्त्री नगर का, सभी कहने को चैरीटेबल है, लेकिन मेडिसन महंगी लगाकर पैसे पूरे कर लेते हैं। हालांकि अस्पताल मैनेजमेंट खुशबत राय का कहना है कि पानी आईसीयू के बाहर गिर रहा था अंदर नहीं। टीम को रिपेयर के लिए भेजा गया है। मेरे पास मरीज का कोई रिश्तेदार नहीं आया।

मरीज को बेड पर लेटना हुआ मुश्किल, छुट्‌टी देने से किया इंकार
ट्विंकल बजाज ने आरोप लगाया कि शुक्रवार सुबह बारिश के बाद आईसीयू की छत से पानी सीधा उनकी बहन के बेड पर गिर रहा था। उसे बेड पर लेटना मुश्किल हो गया। उन्होंने वहां मौजूद स्टॉफ से शिकायत की। उन्होंने कहा कि हम कुछ नहीं कर सकते। जिसके बाद मैनेजमेंट को कहा, मगर हल नहीं हुआ। आखिर उन्होंने उनके मरीज को छुट्‌टी देने की बात बोली तो स्टॉफ नहीं माना। उन्होंने इलाज कर रहे डॉक्टर को कहा, तो उन्होंने आगे से कहा कि वे पहले ओपीडी देखेगें, फ्री होकर उनकी बात सुनेगें। मैनेजमेंट रुम में गए, तो वहां बैठे सीनियर्स द्वारा हाथ ही खड़े कर दिए गए। उन्होंने कहा कि डॉक्टर ही करेगें, जो करेगें। उनकी बहन को कई घंटे पानी गिरने वाले बेड पर ही लेटना पड़ा। परेशानी भी झेली, पेमेंट भी दी और अस्पताल की मर्जी अनुसार छुट्‌टी मिली।
----

Water-Dripped-From-The-Ceiling-Of-The-New-Icu-At-The-Model-Town-Krishna-Charitable-Hospital-Making-It-Difficult-For-A-Patient-To-Lie-On-The-Bed



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं