October 4, 2026 03:52:45
रोकने के बावजूद न मानने पर शराब ठेके के बाहर निहंगों ने युवक पीटे, कान पकड़वाकर उठक-बैठक करवाई

रोकने के बावजूद न मानने पर शराब ठेके के बाहर निहंगों ने युवक पीटे, कान पकड़वाकर उठक-बैठक करवाई

Aug19,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। गिल रोड पर शराब ठेके के बाहर शराब पीकर लड़कियों व महिलों को गलत कमेंट करने वाले लोगों को निहंग सिंहों ने पकड़ लिया। जिसके बाद उनकी पिटाई की। उनसे कान पकड़कर उठक-बैठक करवाई। निहंगों का दल मंगलवार शाम मेन रोड स्थित शराब ठेके के बाहर पहुंचा, जहां कई लोग सड़क किनारे गिलास लेकर शराब पी रहे थे। निहंगों को देखते ही कई लोग मौके से भाग गए, जबकि आधा दर्जन से ज्यादा युवकों को रोक लिया गया। बाबा प्रगट सिंह खालसा की अगुवाई में निहंगों ने युवकों को खुले में शराब पीने से रोका। निहंगों का कहना है कि ये युवक ठेके के बाहर हुड़दंग मचाते और युवतियों पर फबतियां कसते हैं। इसकी शिकायतें पहले भी मिलती रही हैं। उन्होंने ठेका संचालक को भी चेतावनी दी कि शराब और डिस्पोजल गिलास देकर लोगों को सड़क पर बैठाकर न पिलाया जाए। घटना का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। हालांकि, मामले में पुलिस की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान या कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि इन लोगों को पहले चेतावनी दी गई थी। लेकिन उसके बावजूद भी न मानने पर निहंगों ने कार्रवाई कर दी।

Nihangs-Beat-Up-A-Young-Man-Outside-A-Liquor-Shop-After-He-Refused-To-Heed-Their-Warnings-They-Forced-Him-To-Hold-His-Ears-And-Perform-Sit-Ups

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं