September 25, 2026 01:45:37
ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत, दूसरे का हाथ कटकर ट्रैक पर गिरा

ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत, दूसरे का हाथ कटकर ट्रैक पर गिरा

Dec20,2022 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। फिरोजपुर रेलवे लाइन पर अबदुल्लापुर फाटक पर 2 युवक ट्रेन के नीचे आ गए। जिसमें एक की मौके पर ही मौत गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी का हाथ कट ट्रैक पर गिर गया। जख्मी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर आ पहुंचे। जिन्होंने जख्मी को सिविल अस्पताल पहुंचाया। हादसा लुधियाना रेलवे स्टेशन से चंद किलोमीटर दूरी पर हुआ है। हादसे के कारण करीब 45 मिनट ट्रेन रुकी रही। लोको पायलट ने तुरंत इसकी सूचना अधिकारियों को दी। जिसके बाद आरपीएफ और जीआरपी मौके पर पहुंची। मृतक युवक रोहित कुमार है। वहीं जख्मी रवि शंकर है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद पुलिस ने लोगों को साइड किया। हादसे में मरने वाला रोहित और जख्मी रवि अबदुल्लापुर बस्ती में रहते है। दोनों खाना खाने के लिए कमरे पर जा रहे थे कि अचानक ट्रेन की चपेट में आ गए। आसपास के लोगों ने मृतक के रिश्तेदारों को जानकारी दे दी है। इलाका निवासियों का कहना है कि आए दिन रेलवे हादसे इस जगह होते रहते हैं। लोगों की लापरवाही के कारण ही यह हादसा हुआ है।

A Young Man Died After Being Hit By A Train Anothers Hand Was Chopped Off And Fell On The Track

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं