September 25, 2026 05:38:19
खुदकुशी करने वाली महिला की वीडियो आई सामने, कहा पापी ससुरालियों ने पीट पीटकर मेरा शरीर किया खराब, बर

खुदकुशी करने वाली महिला की वीडियो आई सामने, कहा पापी ससुरालियों ने पीट पीटकर मेरा शरीर किया खराब, बर्दाश्त से बाहर होने पर उठाया कदम

Dec23,2022 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। शक्ति नगर में 5 दिन पहले एक महिला रुपिंदर कौर का शव फंदे पर लटकता मिला था। मृतका के मायके वालों ने आरोप लगाया था कि उसे ससुराल वालों ने मारकर लटकाया गया है। ससुराल पक्ष के लोग उससे मारपीट करते थे। इस मामले में एक वीडियो सामने आया है। जिसमें महिला रूपिंदर कौर अपने ससुरालियों पर मारपीट करने के आरोप लगा रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है। जिसके चलते अब पुलिस ने वीडियो देखकर उसी के मुताबिक आगे की कार्रवाई शुरु की है। हालांकि थाना टिब्बा की पुलिस ने रुपिंदर के ससुरालियों पर मामला दर्ज किया हुआ है। लेकिन वह सभी फरार है। ससुरालियों की मारपीट बर्दाश्त से बाहर, बच्चों से मांगी माफी रूपिंदर कौर ने वीडियो में कहा कि उसका पति, सास, ससुर और देवरानी उससे बहुत बुरा सलूक करते है। उससे मारपीट की जाती है, जो कि अब उसकी बर्दाश्त से बाहर है। बच्चों के कारण वह जी रही थी, अब उससे सहा नहीं जा रहा है। इसलिए वह आज मर जाएगी। उसने कहा कि इन पापियों के जुल्म इतने बढ़ गए है कि अब सहन नहीं हो रहा। महिला ने मरने से पहले पति पर आरोप लगाया कि वह उसकी देवरानी के साथ रह रहा है। इस कारण वह यह सहन नहीं कर सकती। महिला ने वीडियो में कहा कि जब से देवरानी शादी करके घर पर आई तभी से उसका पति उसी के साथ रह रहा है। उसके आने के कुछ महीनों बाद ही घर में कलह रहने लगा। वह अपने बच्चों के कारण यह सब दुख सहन कर रही थी लेकिन अब और सहा नहीं जा रहा। महिला ने वीडियो में मरने से पहले अपने बच्चों से भी माफी मांगी है। महिला ने वीडियो में कहा कि उसका सभी से निवेदन है कि आरोपियों को सख्त सजा दिलवाई जाए। आरोपियों को फांसी और उम्र कैद दिलवाई। पुलिस ने जबरन कराया पोस्टमार्टम रुपिंदर के भाई गुरदीप सिंह ने बताया कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इस मामले में सास, ससुर, देवरानी, देवर और दो अन्य लोग समेत सात लोग नामजद हैं। पुलिस अधिकारियों के बार-बार दबाव डालने के बाद उन्होंने रुपिंदर का संस्कार कर दिया लेकिन अभी तक पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही।

The Video Of The Woman Who Committed Suicide Surfaced Said That The Beating Of The In Laws Was Out Of Tolerance Then The Step Was Taken



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं