लुधियाना। फिरोजपुर रोड स्थित हियात रीजेंसी होटल को उड़ाने की धमकी मामले में पुलिस को कई सुराग हाथ लगे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि धमकी देने वाला मानसिक रूप से परेशान है। जबकि यह बात भी सामने अई है के आरोपी पहले भी कई होटलों को बम से उड़ाने की धमकियाँ दे चुका है। जिसे लेकर अभी पुलिस जाँच कर रही है। लेकिन पुलिस अधिकारियों की और से अभी इसका खुलासा नहीं किया जा रहा। बता दे कि जब होटल को धमकी मिली तब 25 कमरे होटल में बुक थे। 60 गेस्ट के अलावा 90 स्टाफ मौजूद था। जैसे ही होटल को धमकी मिली, मैनेजर ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद 100 से अधिक पुलिस जवानों ने होटल की घेराबंदी कर ली थी। होटल में जितने भी रूम बुक थे, उनके गेस्ट को कमरों से बाहर निकालकर सुरक्षित पार्क में बैठाया गया। गेस्ट होते रहे परेशान कनाडा से परिवार के साथ आए मंदीप ने कहा कि वह करीब आधा घंटा से होटल के बाहर खड़े हैं। उन्हें अंदर नहीं जाने दिया जा रहा। अगले 3 दिन के लिए उन्होंने यहां कमरा बुक किया है। उन्हें कुछ सही से बताया नहीं जा रहा कि किस वजह से उन्हें बाहर रोका गया है। उनके साथ उनके परिवार की 2 महिलाएं भी है। बार-बार होटल प्रशासन 5 मिनट इंतजार करने की बात कह रहा है।
Crook Arrested From Delhi For Threatening To Blow Up Hotel Hyatt Regency Threatened To Blow Up Many Hotels