September 25, 2026 01:45:10
दुगरी में चिट्टे की ओवरडोज से युवक की मौत, लोगों ने कहा सरेआम बिकता है चिट्टा, पुलिस नहीं रोकती

दुगरी में चिट्टे की ओवरडोज से युवक की मौत, लोगों ने कहा सरेआम बिकता है चिट्टा, पुलिस नहीं रोकती

Dec30,2022 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। दुगरी फेस-1 दंगा पीड़ित कॉलोनी में एक 22 वर्षीय युवक की अचानक मौत हो गई। युवक के परिवार द्वारा मौत नशे की ओवरडोज से हुई बताई जा रही है। परिवार का आरोप है कि युवक के दोस्तों ने ऑटो में बैठा उनके बेटे को ओवरडोज नशा करवा दिया। इसके बाद युवक की मौत हो गई। मरने वाला युवक गुरसिमरनजीत सिंह (22) है। थाना दुगरी की पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिवार मुताबिक पहले उनका बेटा कभी नशा नहीं करता था। कुछ युवकों ने उसे नशा के दलदल में धकेला। मरने वाले युवक के पिता हरजीत सिंह ने कहा कि बेटे गुरसिमरनजीत की मौत का जब उन्हें पता चला तो उन्हें भरोसा नहीं हुआ। इलाका में लगे सीसीटीवी कैमरे आदि देखे तो पता चला कि कुछ युवकों ने उसे नशे की ओवरडोज देकर मौत के घाट उतरवा दिया। परिवार ने पुलिस से मांग की है कि उन्हें इंसाफ दिलाया जाए। इलाके में जो लोग नशा बेचते हैं, उन्हें पकड़ा जाए। लोगों ने कहा सरेआम बिकता है चिट्‌टा दुगरी इलाके में चिट्‌टा सरेआम बिकने से लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ भारी रोष है। लोगों का कहना है कि कुछ लोगों की मिलीभगत से ही चिट्‌टे का कारोबार इस इलाके में चलता है। रोजाना युवक पार्कों आदि में इंजेक्शन लेते हैं। इलाका पुलिस आंखें मूंद बैठी है। वहीं यदि इलाके के लोग इन नशा तस्करों को पकड़ने की कोशिश करते हैं तो ये लोगों पर भी जानलेवा हमला कर देते है।

Young Boy Dies Due To Drugs Overdose In Dugri People Said Drugs Is Sold Openly Police Does Not Stop

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं