लुधियाना। समराला चौक के पास अज्ञात चोर कार का शीशा तोड़कर कैश से भरा बैग चुराकर ले गए। बताया जा रहा है कि यह कार शेलर मालिक की है। बैग में 68 लाख रुपए थे। थाना डिवीजन नंबर सात की पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस वारदात की वीडियो सामने आई है। जिसमें आरोपी बैग गाड़ी से चुरा ले जाते दिख रहे हैं। गाड़ी के ड्राइवर गुरप्रीत ने पुलिस को बताया कि चोरी हुए पैसे मोहाली के एक शेलर मालिक के बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये बदमाश महानगर के न होकर किसी अन्य राज्य के है। कारों से बैग चोरी करना ये काम किसी एक व्यक्ति का न होकर पूरे गिरोह का है। इन बदमाशों को पकड़ने के लिए लगातार पुलिस वर्क कर रही है। सड़क पर खड़ी गाड़ियों को बनाते है निशाना जांच में सामने आया है कि इस गिरोह के सदस्य ओपन पार्किंग जैसे कि सड़क या पुलों के नीचे लगी कारों पर नजर रखते हैं। इस गिरोह के सभी सदस्य अलग-अलग ग्रुप बनाकर घुमते हैं। किसी को संदेह न हो ये लोग सड़कों पर खड़ी गाड़ियों के अंदर झांकते हैं। जिस भी गाड़ी के अंदर इन्हें कोई बैग वगैरह सामान पड़ा दिख जाए तो ये गाड़ी का शीशा तोड़ चोरी की वारदात को अंजाम दे जाते हैं।
Thieves Stole 68 Lakhs By Breaking The Glass Of Sheller Owners Car