जगराओं। लुधियाना जिले में पड़ते जगराओं के गांव बारदे में एक जमींदार के घर घुसकर कार सवार अज्ञात हमलावरों ने सरेआम गोलियों से भुनकर हत्या कर दी। जमींदार के परिवार वाले गोलियों की आवाज सुनकर बाहर भागकर आए। जिन्हें देख हमलावर वहां से भाग निकले। जख्मी को परिवार वालों ने प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका हालत नाजुक देख लुधियाना सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उसकी मौत हो गई। जमींदार परमजीत सिंह (45) है। थाना जगराओं की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर को परमजीत सिंह पशुओं को चारा डाल रहा था। इस दौरान दो लोग घर में घुसे और उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लग गए। जिसमें से कुछ गोलियां परमजीत को जा लगी। जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार का कहना है कि परमजीत सिंह को पहले भी कई लोगों से धमकियां मिल चुकी थी। आशंका है कि यह हत्या जमीनी विवाद हमें हुई है। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस मामले की सूचना मिलने पर उच्च अधिकारी व थाना जगराओं पुलिस मौके पर पहुंची। जिन्होंने मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस कई पहलु से जांच कर रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगाल रही है। ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।
Entering The Jimidars House Unknown Assailants Opened Fire Indiscriminately The Attackers Came In A Car