लुधियाना। शिमलापुरी के सूरज नगर इलाके में गुरुद्वारा साहिब से माथा टेककर घर जा रही एक बुजुर्ग महिला को बदमाशों ने अपना शिकार बना लिया। मोटरसाइकिल पर दो बदमाश आए। जिसमें से एक बदमाश बाइक से उतरा और महिला की बालियां झपट ली। जिसके बाद भागकर अपने साथी के साथ मौके से फरार हो गया। महिला ने शोर मचाया। लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुका था। थाना शिमलापुरी की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने शिमलापुरी निवासी दर्शना कौर के बयान ले लिए है। इलाके के लोगों ने बताया कि बदमाश इलाके में वारदात से पहले इलाके रेकी की। जिसके बाद एक जगह पर खड़े हो गए। महिला ने झपटमारों का किया पीछा बाइक सवार बदमाशों का महिला ने पीछा भी किया और शोर भी मचाया। लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए। इलाका के लोगों ने भी उनके पीछे वाहन लगाए, लेकिन बदमाश गलियों से होते हुए फरार हो गए। इलाका निवासियों का कहना है कि इलाके में झपटमारी की वारदातें इतनी बढ़ गई है कि लोगों का घरों के बाहर बैठना तक मुश्किल हो चुका है। वहीं इलाके के सीसीटीवी कैमरे में बदमाश एक जगह पर खड़े और बाइक पर फरार होते नजर आ रहे है।
Earrings Snatched From An Elderly Woman Going Home From Gurudwara Sahib By Bowing Her Head Had Done Reiki Earlier