लुधियाना। भारत नगर चौक के पास बीएसएनएल एक्सचेंज के नजदीक कुछ लोग सड़क पर बैठकर आग सेंक रहे थे। इसी दौरान आग पास खड़ी स्विफ्ट कार को भी लग गई। देखते ही देकते आग ने कार के अगले हिस्से को चपेट में ले लिया। जिस कारण कार बुरी तरह से जल गई। लोगों ने शोर मचाया। इस उपरांत लोगों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की। आखिर में कार के मालिक को हादसे की सूचना दी गई। कार के मालिक ने तुरंत मौके पर पहुंच आग बुझाने वाले यंत्रों की मदद से आग बुझाने शुरू की। कार में आग लगने से लोगों में भी भगदड़ मच गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कार के मालिक मुताबिक उसका लाखों रुपए का नुकसान हो गया। वहीं आग किस व्यक्ति ने वहां जलाई थी, इसकी भी अब जांच की जा रही है। बता दें शहर की मुख्य सड़कों पर लोग ठंड से बचने के लिए आग जला लेते हैं, लेकिन कहीं न कहीं ये आग जानी माली नुकसान पहुंचा रही है।
Due To The Cold People Were Sitting On The Road With Fire The Car Parked Nearby Also Got Burnt