लुधियाना। लुधियाना के जगराओं के गांव भम्मीपुरा की लड़की रोजगार न मिलने के कारण हांगकांग चली गई। वहीं 22वीं मंजिल पर बिना सेफ्टी बेल्ट लगाए मॉल के शीशे साफ करते हुए अचानक असंतुलित होकर जमीन पर जा गिरी। जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाली लड़की का नाम किरनजोत कौर (22) है। वह जगराओं के गांव भम्मीपुरा की रहने वाली थी। परिवार शव लाने के लिए कर रहा जद्दोजहद बेटी की मौत की खबर सुन पूरे गांव में शोक है। वहीं परिवार शव भारत लाने के लिए लगातार जद्दोजहद कर रहा है। परिवार की ओर से प्रशासन से अपील की गई है कि उनकी मदद की जाए, ताकि बेटी का शव भारत आ सके। युवती के परिवार मुताबिक पंजाब में रोजगार न मिलने के कारण किरनजोत बेहतर भविष्य के लिए विदेश गई थी। किरनजोत को अभी 5 महीने ही विदेश गए हुए थे। ड्यूटी पर जाने से पहले युवती ने फोन पर परिवार से बातचीत की थी। फोन कर परिवार को दी सूचना मॉल प्रबंधकों ने उसकी ड्यूटी शीशे साफ करने को लगा दी। हादसे से पहले तीन घंटे उसे शीशे साफ करते हो गए थे। मॉल के प्रबंधकों ने फोन करके परिवार को बेटी के मौत की सूचना दी। किरनजोत की मां गांव की पंचायत सदस्य किरनजोत की मां जसवीर कौर गांव भम्मीपुरा में पंचायत सदस्य है। पिता जसवंत सिंह खेतीबाड़ी करतें है। जबकि एक बड़ा भाई हरविन्द सिंह घर ही रहता है। किरनजोत से बड़ी भी एक बहन सुखदी कौर है, जिसकी शादी दो वर्ष पहले ही गांव अखाड़ा में हुई है। किरनजोत के चचेरे भाई रवि ने बताया कि परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल हैं। हम शव को हांगकांग सें मंगवाने का प्रयास कर रहें है। उम्मीद है कि जल्द ही शव गांव भम्मीपुरा अंतिम संस्कार के लिए लाया जाएगा।
Girl Went To Hong Kong After Not Getting Employment Died After Falling On 22nd Floor While Cleaning Glass Without Safety Belt