September 25, 2026 05:41:28
संतुलन खोने से नहर में गिरी कार, पानी में बहते महिला और व्यक्ति को लोगों ने बचाया

संतुलन खोने से नहर में गिरी कार, पानी में बहते महिला और व्यक्ति को लोगों ने बचाया

Feb2,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। पायल में स्विफ्ट कार राड़ा साहिब नहर के बीच जा गिरी। हादसे का कारण यह बताया जा रहा है कि कार चालक तेज रफ्तार में था। तीखा मोड आने के कारण उससे गाड़ी संभली नहीं। नहर के किनारे पत्थर पड़ा था, जिससे गाड़ी उछल गई और हवा में पलटियां खाते हुए नहर में गिर गई। कार में सवार महिला और पुरुष पानी में डूबने लगे। चीखने चिल्लाने की आवाजों से लोग मौके पर इकट्‌ठे हो गए। राहगीरों ने डूबते दोनों लोगों को बाहर निकाला। लोगों ने पुलिस अधिकारियों और एंबुलेंस को सूचित किया। उन्हें तुरंत प्राथमिक सहायता देते हुए सिविल अस्पताल पायल भेजा दिया। होश में आने के बाद लिए जाएंगे बयान घायल युवक का नाम धर्मवीर बताया जा रहा है। धर्मवीर गांव खटड़ा का रहने वाला है। उसके साथ जो महिला कार में बैठी थी वह गांव भीखी की रहने वाली है। महिला का नाम अभी पता नहीं चल पाया है। जानकारी देते हुए SHO पायल कुलजिंदर सिंह ग्रेवाल ने कहा कि दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया है। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। घायलों के होश में आने के बाद उनके बयान दर्ज कर दिए जाएंगे।

Losing Balance The Car Fell Into The Canal People Saved The Woman And The Person Flowing In The Water

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं