September 25, 2026 02:40:34
एक लाख में सैलून मालिक के बेटे से किराए पर ली पिस्टल, सवा महीने में कर डाली 13 वारदातें, तीन पकड़े

एक लाख में सैलून मालिक के बेटे से किराए पर ली पिस्टल, सवा महीने में कर डाली 13 वारदातें, तीन पकड़े

Feb2,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। शहर की दुकानों और शोरूम में पिस्टल दिखा लूट की वारदातें करने वाले एक गिरोह को पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। बदमाशों ने महानगर के एक नामी सैलून मालिक के बेटे को भी अपने साथ मिलाया हुआ था। उस सैलून के मालिक के बेटे की लाइसेंसी पिस्टल इन बदमाशों ने 1 लाख रुपए महीना किराए पर ली। बदमाश उसे पिस्टल से दुकानदारों को डरा धमकाकर लूट करते और फरार हो जाते। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रविंदर सिंह उर्फ रवि, डेविड राज और सैलून मालिक विशाव वर्मा निवासी ऋषी नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने सबसे पहले रविंदर सिंह और रवि को ट्रेस किया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने सराभा नगर के एक नामी सैलून मालिक के बेटे से ये पिस्टल किराए पर लिया है। उन्होंने उसे 1 लाख रुपए किराए देना है। उनसे पुलिस ने एक मोटरसाइकिल, एक एक्टिवा, एक कार और 32 बोर का पिस्टल सहित 2 कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी रविंदर सिंह पर पहले दो मामले दर्ज हैं। आरोपी पर थाना मोती नगर और थाना मॉडल टाउन में लूटपाट का मामला दर्ज है। जल्द अमीर बनना चाहते थे पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने कहा कि पकड़े गए आरोपी जल्द अमीर बनना चाहते थे। अमीर होने के चलते इन बदमाशों ने लूटपाट की वारदातें करने रा रास्ता चुना। बदमाशों ने पिछले 2 महीने में 13 वारदातें की। विशाल और डेविड पर पहले कोई मामला दर्ज नहीं है।

Rented Pistol From Salon Owners Son For One Lakh Committed 13 Incidents In A Quarter Of A Month Caught Three

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं