लुधियाना। एक कारोबारी के घर सोफा बनाने वाले कारीगर ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने घर पर मौजूद कारोबारी की गर्भवती बहू से हाथापाई की। इसके बाद अलमारी से कैश और जेवर लूट कर फरार हो गया। घटना थाना डिवीजन नंबर 7 के इलाका 32 सेक्टर की है। कारीगर ने काम का 38 हजार बिल बनाया था कारोबारी नवीन भाटिया ने बताया कि उन्होंने 5 दिन पहले सोफा बनाने के लिए कारीगर रखा था। कारीगर ने काम का कुल 38 हजार बिल बनाया। उन्होंने 30 हजार रुपए उसे दे दिए थे। बाकी 8 हजार रुपए उसे गुरुवार को देने थे। नवीन मुताबिक गुरुवार को वह कंटेनर चढ़वाने के काम पर गए थे। इस दौरान सोफा कारीगर ने उन्हें फोन किया, लेकिन वह उठा नहीं पाए। तेजधार हथियार से फाड़ा सोफा इस कारण कारीगर उनके घर हमला करने चला गया। बदमाश ने घर पर जो सोफा बनाया था उसे किसी तेजधार हथियार से फाड़ दिया। यही नहीं उसने बहू नंदनी भाटिया के साथ भी मारपीट की। बदमाश ने अलमारी से सोना और केश लूट लिया। नवीन के मुताबिक आरोपी कारीगर का नाम रजत सहगल है। अलमारी में करीब 42 हजार रुपए, सोने का ब्रेसलेट और अंगुठी पड़ी थी।
The Businessman Did Not Pay The Sofa Worker The Young Man Entered The House And Robbed The Pregnant Daughter In Law Of Pit Cash And Gold