लुधियाना। खन्ना में अवैध हथियारों के साथ पकड़े आम आदमी पार्टी के नेता दीपक गोयल से पूछताछ के बाद बड़े खुलासे हुए है। जांच में पता चला कि आरोपी दीपक गोयल ने पानीपत से उक्त हथियार मंगवाए थे। वे आगे बड़े सत्र पर हथियारों की सप्लाई करता था। वहीं उसके दो साथी खन्ना के आकाशदीप और पिंद्री सरपंच पकड़े गए हैं। उनका लिंक बंबीहा गैंग से सामने आया है। पिंदरी पर तो करीब 5 मामले दर्ज हैं। पिंदरी ने पूछताछ मs यादविंदर का नाम उगला है। इस मामले में खन्ना पुलिस ने गांव घुडाणी खुर्द के यादविंदर सिंह यादु नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यादविंदर से पुलिस ने एक पंप गन व एक अन्य पिस्टल बरामद किया है। बताया जा रहा है कि यादविंदर के पास हथियारों का जो लाइसेंस मिला वह भी जाली है। वहीं पहले गिरफ्तार किए आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं। सूत्रों के मुताबिक अभी हलका पायल में कई गिरफ्तारियां होनी बाकी है। वोट बैंक के चक्कर में अपराधी शामिल कर रही आप पार्टी जानकारी के मुताबिक, मुख्य आरोपी दीपक गोयल पहले भी जेल रह चुका है। उसका आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। अब सवाल ये उठता है कि सभी राजनीतिक पार्टियां पार्टी में किसी व्यक्ति को शामिल करने से पहले उसका पिछला रिकॉर्ड तक चेक नहीं कर रहीं। वोट बैंक के लालच में आपराधिक छवि वाले लोगों को शामिल किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दीपक गोयल इलाके में चुनाव लड़ना चाहता था। उसका टारगेट था कि यदि कोई व्यक्ति चुनाव में टिकट लेने या चुनाव में किसी तरह की अड़चन डालेगा तो उसे ठिकाने लगवा दिया जाएगा।
Aap Leader Used To Get Illegal Arms From Panipat Two Members Of Leaders Bambiha Gang Arrested Arms Recovered