September 25, 2026 05:43:44
विधायक ग्यासपुरा के करीबी ने सड़क पर वाहन रोक करने लगा दस्तावेज चैक, खैहरा बोले पुलिस की ड्युटी की हा

विधायक ग्यासपुरा के करीबी ने सड़क पर वाहन रोक करने लगा दस्तावेज चैक, खैहरा बोले पुलिस की ड्युटी की हाईजैक

Feb4,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। पायल में विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा के करीबी द्वारा जबरन सड़कों पर वाहन रोककर चैकिंग करने की एक वीडियो सामने आई है। जिसमें विधायक का करीबी सीआर कंग कार में अनाउंसमेंट कर वाहन रोककर दस्तावेज चैक कर रहे है। वीडियो में वह हाईवे पर रात के समय खड़े ट्रक चालकों पर नेतागिरी दिखाते हुए कागज मांगता है। वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने ट्वीट किया है। खैहरा ने लिखा कि पंजाब में बदलाव हो रहा है। DTO और पुलिस की ड्यूटी को आप वर्कर हाईजैक कर रहे है। ट्रक चालकों की चेकिंग करने वाले कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा का करीबी सीआर कंग है। इससे पहले कंग ने कार में स्पीकर से अनाउंसमेंट कर पम्मा नाम के अपने विरोधी को धमकाया था। खैहरा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से कहा है कि पंजाब में इस तरह कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। वीडियो सामने आने के बाद RTA पूनमप्रीत ने कहा कि इस तरह से सड़क पर बिना अधिकारी की मौजूदगी में कोई भी प्राइवेट व्यक्ति किसी भी वाहन चालक से कागजात चेक नहीं कर सकता। शिकायत आने के बाद जांच करवाई जाएगी। इस मामले में IG कौस्तुभ शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा अभी पुलिस के पास अभी कोई शिकायत नहीं आई है। सड़क पर इस तरह से वाहनों को प्राइवेट लोग चेक नहीं कर सकते।

Mlas Close Known Started Checking Documents By Stopping Vehicles On The Roads Mla Khaira Said That The Leaders Close Friend Is Hijacking Police Duty



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं