लुधियाना। सुधार इलाके में SBI बैंक के एटीएम का शटर काटकर बदमाशों द्वारा वारदात को अंजाम दिया जा रहा था, लेकिन ATM न टूटने की वजह से आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपी ATM में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बदमाशों ने सुधार गांव में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के एटीएम से कैश लूटने की कोशिश की। वह एटीएम के शटर का ताला तोड़ने में कामयाब हो गए, लेकिन मशीन को तोड़ने में नाकाम रहे। इसका पता तब चला जब शनिवार को बैंक कर्मचारियों ने ATM का शटर गैस कटर मशीन से टूटा देखा। कर्मचारियों ने मैनेजर को दी जानकारी नई आबादी अकालगढ़ के संदीप सिंह ने बताया कि वह SBI सुधार शाखा में ब्रांच मैनेजर हैं। उन्हें बैंक के कर्मचारियों का फोन बताया कि एटीएम बूथ का शटर टूटा पड़ा है। उन्होंने कहा कि जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि गैस कटर मशीन से शटर काटा हुआ था। उन्होंने कर्मचारियों की मौजूदगी में ATM बूथ खोला और मशीन की जांच की तो पाया कि मशीन क्षतिग्रस्त थी, लेकिन नकदी सुरक्षित थी। इससे बाद जब सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो उसमें एक कर्मचारी दिखा।
The Miscreants Tried To Rob By Breaking The Atm Had Also Brought Gas Cutters Along