September 25, 2026 03:28:51
हाईफाई चोर – इनोवा में आए चोर, फैक्ट्री की दीवार में सेंध लगा 10 लाख का तांबा ले हुए फरार, दो बार हो

हाईफाई चोर – इनोवा में आए चोर, फैक्ट्री की दीवार में सेंध लगा 10 लाख का तांबा ले हुए फरार, दो बार हो चुकी चोरी

Feb5,2023 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। भामियां खुर्द में एक तांबा फैक्ट्री में दीवार तोड़कर चोर घुस गए। चोरों ने फैक्ट्री में से सारा तांबा चोरी कर लिया और फरार हो गए। बताया जा रहा है कि चोर इनोवा कार से आए थे। वहीं अगली सुबह जब फैक्ट्री मालिक आया तो उसने दीवार टूटी देखी। जिसके बाद चोरी का पता चला। मालिक अनुसार चोरों ने करीब 10 लाख का तांबा चोरी कर लिया है। थाना जमालपुर की पुलिस ने भामियां के शंकर की शिकायत लेकर जांच शुरु कर दी है। वहीं इलाके के लोगों का आरोप है कि पहले भी फैक्ट्री में चोरी हो चुकी है। जिला पुलिस की सुस्ती का नतीजा है कि चोरों ने फैक्ट्री में दूसरी बार चोरी की। पिछली बार जब चोरी हुई थी तो थाना जमालपुर की पुलिस इलाके की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में असफल साबित हो रही है। कारोबारियों की फैक्ट्रियों में यदि इसी तरह चोरियां होती रही तो वह कैसे अपना कारोबार कर सकते है। सिक्योरिटी गार्ड गया था काम से शंकर ने बताया कि उसकी तांबा फैक्ट्री है। वहां पर पहले भी चोरी हुई थी। जिसके बाद उन्होंने रात के लिए सिक्योरिटी गार्ड रख लिया। लेकिन शनिवार रात गार्ड किसी काम से कुछ समय के लिए चला गया। पीछे से बदमाशों ने वारदात कर डाली। हालांकि फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी कैद हो गए है। शंकर अनुसार रात करीब 2.30 बजे चोर फैक्ट्री के साथ लगते खाली प्लाट से सेंधमारी करके दाखिल हुए है। करीब आधा घंटा बदमाश फैक्ट्री में रहे। इस बीच उन्होंने तांबा व अन्य सामान चुरा लिया। शंकर ने बताया कि इलाके में पुलिस की गश्त न होने के बराबर है।

Hifi Thieves Thieves Came In Innova Made A Dent In The Wall Of The Factory Escaped With Copper Worth 10 Lakhs Stolen Twice



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं