बटाला। बटाला में कुछ लोगों ने घर के बाहर बैठे पूर्व सरपंच की गोलियां मारकर हत्या कर दी। जबकि वारदात में दो लोग जख्मी भी हो गए। जख्मियों को प्राइवेट अस्पताल दाखिल कराया गया। मरने वाले पूर्व सरपंच की पहचान सरवण सिंह(65) के रूप में हुई है। बटाला के एसएसपा ने बताया कि मामले में कुल 7 हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इनमें से 3 आरोपी हमलावरों को अरेस्ट कर लिया गया है। जबकि फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापामारी जारी है। इस संबंध में उन्होंने ट्वीट करने समेत वीडियो जारी कर जानकारी दी है। मामले में मृत सरवण सिंह के बेटे जतिंदर ने पुलिस को कुछ आरोपी हमलावरों के नाम बताए थे। उन्होंने 2 गाड़ियों में सवार करीब आठ हमलावरों द्वारा वारदात को अंजाम देने की बात कही थी। जतिंदर ने बताया कि पिता सरवण सिंह घर के बाहर बैठे थे। उसी दौरान हमलावरों ने घर के बाहर पहुंच कर उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से उनके पिता सरवण सिंह की मौत हो गई। हमलावर हत्या के दो केस में बरी, अन्य केस विचाराधीन शिकायतकर्ता जतिंदर ने बताया कि वह नहीं जानते कि उनके पिता पर किन कारणों से हमला किया गया। उन्होंने बताया कि वारदात में शामिल हमलावर पहले भी हत्या के दो मामलों में बरी हुए हैं। जबकि उन पर अन्य केस अभी भी चल रहे हैं। प्रशासन पर हथियार जब्त न करने के लगे आरोप प्रशासन पर हमलावरों के हथियार जब्त नहीं करने के आरोप भी लगाए हैं। सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि तीन घायलों को अस्पताल लाया गया था। इनमें से एक की मौत हो गई। जबकि दो घायलों को अमृतसर अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
Former Sarpanch Was Shot Dead Outside The House Family Says Accused Named In Many Cases But Weapons Not Seized