September 25, 2026 01:44:21
माँ ने चार दिन की बच्ची को ज़िंदा दफ़ना की हत्या, जादू टोने से पैदा होने का था शक

माँ ने चार दिन की बच्ची को ज़िंदा दफ़ना की हत्या, जादू टोने से पैदा होने का था शक

Feb7,2023 | Enews Team | Mohali

चंडीगढ़। मोहाली में एक मां ने ही अपनी 3 दिन की बच्ची की हत्या कर दी। मां ने बच्ची को जिंदा ही दफना दिया। इसकी सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद गड्‌ढा खोदकर नवजात बच्ची को निकाला। जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से रेफर कर PGI चंडीगढ़ भेजा गया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। शुरूआती जांच में कहा जा रहा है कि महिला डिप्रेशन की शिकार थी। उसे शक था कि यह बेटी जादू-टोने से पैदा हुई है। शुक्रवार को दिया बेटी को जन्म पुलिस के मुताबिक, गांव करोरा की रहने वाली अनीता रानी ने शुक्रवार को एक लड़की को जन्म दिया। इसके बाद पूरा परिवार खुश था। अनीता बच्ची के साथ घर पर थी। वहीं पति राजकुमार काम पर चला गया। आरोपी का पति पेंटर है। उसके पहले से दो लड़के हैं। उनकी उम्र करीब 14 साल और पांच साल है। पति घर लौटा तो बच्ची नहीं मिली पति राजकुमार के मुताबिक वह अपने काम से घर लौटा तो उसे बच्ची नजर नहीं आई। उसने पत्नी अनीता से पूछा, लेकिन वह कोई जवाब नहीं दे रही थी। जिस वजह से उसने पुलिस को सूचना दे दी।

The Mother Buried The 4 Day Old Girl Alive Suspecting Her To Be Born Of Witchcraft

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं