लुधियाना।दोराहा में फाइनेंसर और उसके साथियों द्वारा व्यक्ति की किडनैपिंग के बाद पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस मामले मे एक वीडियो सामने आई है। जिसमें बदमाश व्यक्ति को ज़ख़्मी हालत में अस्पताल छोड़कर भाग जाते है। अस्पताल के केमरे में क़ैद वीडियो में पता चला कि आरोपी सफेद रंग की कार में व्यक्ति को बेसुध हालत में दोराहा के राजवंत अस्पताल में लेकर आते हैं और स्ट्रेचर पर लेटाकर फरार हो जाते हैं। मृतक की पहचान श्रृंगार सिनेमा रोड स्थित शिवाजी नगर के रहने वाले राजन सिंगला के रूप में हुई है। राजन मॉडल टाउन में अकाउंटेंट का ऑनलाइन काम करता था। जिन्होंने राजन की हत्या की वह उसके दोस्त ही हैं। करीब 16 साल से वह इक्ट्ठे काम कर रहे थे। पुलिस ने इस मामले में मॉडल टाउन निवासी फाइनेंसर जगजीत सिंह उर्फ टोनी, राहुल कपूर, सुरेश व हरिओम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। जल्द आने की बात कहकर ले गए मृतक के बेटे योगेश सिंगला ने बताया कि उसके पिता जगजीत सिंह उर्फ टोनी के यहां काम करते थे। रविवार शाम को जगजीत सिंह अपने सहयोगी राहुल कपूर, सुरेश और हरिओम के साथ अपने घर पहुंचे और पिता को यह कहकर अपने साथ ले गए कि वे कुछ मिनटों में वापस आएंगे। जब देर रात तक वह नहीं तो लौटे तो उसने पिता के पास फोन किया, लेकिन उनका फोन स्विच ऑफ आ रहा था। जब उसने जगजीत सिंह उर्फ टोनी को फोन किया तो उसने कहा कि उन्होंने उसके पिता को समराला चौक के पास छोड़ दिया है।
The Financier Was Beaten To Death By His Colleagues In A Money Transaction The Injured Ran Away From The Hospital Captured In Cctv