लुधियाना। लुधियाना कोर्ट कॉम्प्लेक्स के बाहर मंगलवार को गोलियाँ चलाने वाले बदमाशों के ख़िलाफ़ पुलिस ने करवाई कर दी है। पुलिस जाँच में पता चला है कि यव फ़ायरिंग कांग्रेसी नेता कमलजीत सिंह कड़वल का करीबी ने की है। जबकि यह गोलियाँ लाइसेंसी पिस्टल से चली थी। थाना डिविज़न पाँच की पुलिस ने कांग्रेसी नेता इंद्रपाल सिंह जंडू सहित 8 लोगों के ख़िलाफ़ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया है। जंडू हलका आत्म नगर से कांग्रेसी नेता कमलजीत सिंह कड़वल का करीबी है। पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद कोर्ट परिसर में भी अफरा-तफरी मच गई थी। इस झड़प में दो व्यक्ति घायल हुए, जिसमें एक व्यक्ति को छाती और पीठ पर गोली लगी, जबकि दूसरे को हाथ में चोट लगी। ज़ख़्मियों की पहचान जसप्रीत सिंह उर्फ साहिल और हिमांशु के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में मनजिंदर भल्ला उर्फ मणि, गुरचरण सिंह उर्फ रिंकू, मस्तान उर्फ रैंबो, दीप उर्फ सुखदीप, लवदीप और शमशेर सिंह उर्फ भोला को गिरफ्तार किया है। बयान देने से रोकने को की फ़ायरिंग दोनों पक्ष फरवरी 2020 में मॉडल टाउन थाने में दर्ज मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट में आए थे। कोर्ट के पीछे वाली गली में दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ। जिसके बाद मामला फायरिंग तक जा पहुंचा। आरोपियों में से एक के पास लाइसेंसी रिवाल्वर थी, जिससे गोलियां चलाई गईं। मॉडल टाउन में दर्ज मामले में शिकायतकर्ता गुरचरण के कोर्ट में बयान होने थे। आरोपी उसे रोकना चाहते थे। इस लिए फ़ायरिंग की।
Congress Leader Kamaljit Kadwals Close Friend Had Fired Bullets On The Back Side Of The Court Tried To Kill Him To Prevent Him From Giving A Statement In The Court