September 24, 2026 21:44:20
चलती स्कूली वैन से गिरी बच्ची, ड्राइवर गाड़ी भगाता रहा, बच्चों ने शोर मचाया तो रोकी

चलती स्कूली वैन से गिरी बच्ची, ड्राइवर गाड़ी भगाता रहा, बच्चों ने शोर मचाया तो रोकी

Feb10,2023 | Enews Team | Bathinda

बठिंडा। बठिंडा के गांव कोठा गुरू में एक बच्ची चलती स्कूल वैन से गिर गई। बच्ची के गिरने के बावजूद ड्राइवर वैन चलाता रहा। इस बीच सड़क पर गिरी बच्ची खुद उठी और वैन के पीछे दौड़ी। उसको भागता देख वैन में बैठे बच्चों ने इसके बारे में ड्राइवर को बताया। इसके बाद उसने वैन रोकी और फिर उसे बैठाया। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में ये घटना कैद हो गई। बताया जा रहा है वैन में बच्चों के बैठने की क्षमता 7 से 8 है, लेकिन ड्राइवर ने उसमें 10 से ज्यादा बच्चे बैठा रखे थे। गनीमत रही की पीछे से कोई वाहन नहीं आ रहा था, नहीं तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। इसकी वीडियो सामने आई है। शुक्रवार को एक प्राइवेट स्कूल की वैन बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। इस बीच दरवाजा खुला होने से एक बच्ची सड़क पर जा गिरी। तीसरी क्लास की स्टूडेंट है बच्ची जिस बच्ची के साथ हादसा हुआ, वह तीसरी कक्षा में पढ़ती है। नीचे गिरने की वजह से उसे हलकी चोटें भी लगी हैं। वहीं स्कूल ने सफाई दी कि यह हादसा अनजाने में हुआ, जिसमें ड्राइवर की लापरवाही नजर नहीं आती। इस मामले में यह भी सामने आया है कि वैन में ड्राइवर के अलावा कोई दूसरा कर्मचारी नहीं था। हालांकि सरकार की तरफ से निर्देश हैं कि बस में ड्राइवर के अलावा अटेंडेंट भी होना चाहिए।

The Girl Fell From The Moving School Van The Driver Kept Driving The Children Made Noise And Stopped

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं