पटियाला। पटियाला में अमीर घर के बिगड़े सहजादों ने रेस लगाते हुए तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी के साथ साइकिल सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि साइकिल सवार उछलते हुए पहले गाड़ी के शीशे में लगा और उसका सिर वहीं पर फंस गया। जिसके बाद सिर गर्दन से अलग हो गया। इसके बाद गाड़ी सवार युवक रुके और युवक का सिर अपने साथ लेकर फरार हो गए। रास्ते में उन्होंने उसने गाड़ी की नंबर प्लेट तोड़ दी और गाड़ी को छुपा दिया। युवक का कटा सिर न मिलने की वजह से उसका संस्कार नहीं हो पा रहा है। अगली सुबह जब मरने वाले युवक के परिवार को पता चला तो उन्होंने पुलिस को सुचना दी। पुलिस ने जांच के दौरान टक्कर मारने वाली गाड़ी की भी तलाश कर ली। मरने वाला युवक पटियाला के तफज्जलपुरा का रहने वाला नवदीप कुमार (42) है। पुलिस ने सिद्धू कॉलोनी के सुखमन सिंह व उसके दो साथियों खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अनुसार नवदीप कुमार शुक्रवार रात करीब सवा 10 बजे घर लौट रहा था। वह पार्टियों में कॉफी के स्टॉल लगाता था। रात को भी वह साइकिल पर कॉफी मशीन लादकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान नाभा रोड पर सफेद रंग की स्कॉर्पियो ने पीछे से आकर उसे टक्कर मार दी। युवक का धड़ वहीं पड़ा रहा लेकिन सिर गायब था। सड़क पर लगे खून के निशान से आरोपी तक पहुंची पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। सड़क पर पुलिस को खून व टायरों के निशान मिले। उनका पीछा करते हुए पुलिस हादसे वाली जगह से हरजिंदर नगर तक पहुंची। जहां पुलिस को स्कॉर्पियो खड़ी मिल गई। उसकी नंबर प्लेट टूटी हुई थी। चेसिस नंबर के जरिए पुलिस मालिक का पता लगाकर उसके घर तक पहुंची। हुल्लड़बाजी करते जा रहे थे बदमाश जांच में पता चला कि तीनों आरोपी खूब हुल्लड़बाजी कर रहे थे। उन्होंने ऊंची आवाज में गाने भी लगा रखे थे। इस मामले में मृतक नवदीप के भाई संजीव ने कहा कि आरोपी बोलेरो और स्कॉर्पियो के बीच रेस लगा रहे थे। इसी दौरान उसके भाई नवदीप कुमार की साइकिल को टक्कर मार दी गई।
Hooligans Riding Scorpios Hit The Cyclist Ran Away With The Head When He Died The Torso Remained Lying There