लुधियाना। लुधियाना की सेंट्रल जेल में बंदियों से पैसे लेकर उन्हें नशा, मोबाइल व अन्य सामान सप्लाई करने वाले एक वार्डन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चार बंदियों से मोबाइल व तंबाकू की पुड़िया बरामद होने पर उन्होंने वार्डन का नाम लिया। जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। हालांकि जेल में तीन बंदियों से तीन मोबाइल भी बरामद हुए है। आरोपियों के पास से 13 मोबाइल और तंबाकू के 50 पाउच बरामद हुए है। थाना डिवीजन नंबर सात पुलिस ने गगन विज, अमनदीप सिंह, परमवीर, रुस्तम और जेल वार्डन दीपक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सेंट्रल जेल में डिप्टी सुपरिंटेंडेंट हरमिंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने जेल में चेकिंग अभियान चलाया था। चेकिंग के दौरान उन्होंने गगन विज, अमनदीप सिंह, परमवीर और रुस्तम सहित 4 बंदियों से 4 मोबाइल और तंबाकू के 25 पाउच बरामद किए। पूछताछ में उन्होंने बताया कि जेल वार्डन दीपक की मदद से उन्हें मोबाइल और तंबाकू के पाउच मिले। जिसके बदले वे पैसे लेता था। मामले की जांच कर रहे हेड कॉन्स्टेबल गुरप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जेल एक्ट की धारा 52ए(1) के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। दूसरे मामले में जेल प्रशासन ने सिमरन सिंह, प्रकाश और अमनजोत बंदी से 3 मोबाइल बरामद किए हैं। वहीं परिसर में 6 मोबाइल और तंबाकू के 25 पाउच लावारिस हालत में मिले।
The Warden Was Providing Mobiles Drugs And Other Items To The Prisoners In Central Jail Arrested Used To Take Huge Amount