September 24, 2026 22:34:13
फेमस डिस्क में रेड, 15 साल के नाबालिगों को पिलाया जा रहा था हुक्का, विदेशी डांसरें करती थी डांस, युव

फेमस डिस्क में रेड, 15 साल के नाबालिगों को पिलाया जा रहा था हुक्का, विदेशी डांसरें करती थी डांस, युवक फेंक रहे थे पैसे

Feb12,2023 | Enews Team | Amritsar

अमृतसर। अमृतसर में मशहूर आयरिश बीच डिस्क बार में पुलिस ने रेड की। जहां पर आयरिश बीच में दो नाबालिगों को हुक्का पीते हुए पकड़ा गया। इतना ही नहीं, यहां बिना लाइसेंस के शराब भी परोसी जा रही थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मालिक प्रिंस मल्होत्रा, मैनेजर गिरीश अरोड़ा और सर्व करने वाले प्रिंस मल्होत्रा व जतिंदर वर्मा पर मामला दर्ज कर लिया है। एसीपी वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि यह कार्रवाई एक्साइज विभाग व पुलिस द्वारा मिलकर की गई है। एक्साइज विभाग के राजीव कुमार ने जानकारी दी कि आयरिश बीच पब में बच्चों को हुक्का परोसा जा रहा है। जिसके बाद टीम ने आयरिश बीच पर रेड की। जिसके बेसमेंट में लोगों को हुक्का और सिगरेट पिलाई जा रही थी। इस दौरान दो नाबालिग बच्चों को हुक्का पिलाया जा रहा था, जिनकी उम्र सिर्फ 15 साल थी। शराब की बोतलें भी जब्त इसी दौरान उन्हें 8 बोतलें शराब मिली, जिसे लोगों को सर्व किया जा रहा था। इसके अलावा 20 बोतलें बीयर भी जब्त की गई। आयरिश बीच के पास इसे सर्व करने का लाइसेंस नहीं था। पुलिस ने इस दौरान 17 हुक्के और 5 हुक्का फ्लेवर भी जब्त कर लिए। डांस बार बना नचाई जा रही थी महिलाएं इतना ही नहीं, आयरिश बीच बार के अंदर लड़कियों को भी नचाया जा रहा था। युवक उन पर पैसे बरसा रहे थे। ऐसे वीडियो सामने आने के बाद पुलिस इस तथ्य पर भी कार्रवाई करने की तैयारी में है। पुलिस इसके लिए कानूनी माहिरों की सलाह ले रही है। यह पहला मामला है, जब डिस्क को एक डांस बार के तौर पर प्रयोग किया जा रहा है। बीच में डांसर्स साइड़ पर युवा बैठकर पीते हुक्का बता दें कि इस डिस्क के डांस बार की कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसमें बीच में विदेशी डांसर्स द्वारा डांस किया जाता। जबकि साइड़ पर बैठकर युवा हुक्का पीते हैं। इन वीडियो के वायरल होने के बाद ही पुलिस हरकत में आई। इससे पहले पुलिस भी सुई हुई थी।

Raid In Famous Disc Hookah Was Being Given To Minors Of 15 Years Foreign Dancers Used To Dance Youths Were Throwing Money



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं