September 25, 2026 01:41:21
Stf में डीजीपी ने किया बड़ा बदलाव, चार Ips और Pps अफसरों को अतिरिक्त चार्ज दिया

Stf में डीजीपी ने किया बड़ा बदलाव, चार Ips और Pps अफसरों को अतिरिक्त चार्ज दिया

Feb13,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने स्पेशल टास्क फोर्स (STF) में बड़ा बदलाव किया है। एक IPS और तीन PPS अधिकारियों को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। यह अधिकारी अपने पदों के साथ-साथ STF का कार्यभार भी संभालेंगे। इन अधिकारियों को जल्द से जल्द चार्ज लेने के लिए कहा गया है। DGP पंजाब की तरफ से जारी किए गए आदेशों के अनुसार IPS प्रदीप कुमार यादव, जो अभी तक IG टेक्निकल सपोर्ट सर्विस पंजाब का कार्यभार संभाल रहे थे, अब इसके साथ ही STF फिरोजपुर व बठिंडा रेंज की ओवरऑल सुपरविजन भी करेंगे। इनके साथ-साथ ही वह IG फरीदकोट रेंज का चार्ज भी पहले से संभाल रहे हैं। तीन AIG रेंज के अधिकारियों को भी दिया चार्ज इसके साथ ही PRTC जहां कलां के कमांडेंट PPS हरप्रीत सिंह को अब STF जालंधर का अतिरिक्त चार्ज भी सौंपा गया है। इसके साथ ही AIG STF लुधियाना रेंज के स्नेहदीप शर्मा को अब STF बॉर्डर रेंज अमृतसर का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। वहीं AIG STF रेंज पटियाला का चार्ज देख रहे गुरप्रीत सिंह को STF रेंज फिरोजपुर का अतिरिक्त चार्ज भी दिया गया है।

Dgp Made Major Changes In Stf Gave Additional Charge To Four Ips And Pps Officers

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं