September 24, 2026 21:44:45
पंजाब में आतंकी हमले की आशंका, खूफिया एजेंसियों ने पंजाब पुलिस को भेजा अलर्ट, बढ़ाई सभी जिलों की सुरक

पंजाब में आतंकी हमले की आशंका, खूफिया एजेंसियों ने पंजाब पुलिस को भेजा अलर्ट, बढ़ाई सभी जिलों की सुरक्षा

Feb13,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। खुफिया एजेंसियों ने पंजाब पुलिस को आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है। जिसके बाद सतर्कता बरतते हुए दूसरे राज्यों से पंजाब की तरफ आने वाले रास्तों पर नाकों को बढ़ा दिया गया है। इतना ही नहीं, रास्तों पर संदिग्ध गाड़ियों की चेकिंग को भी बढ़ाया गया है। खुफिया एजेंसियों ने टारगेट किलिंग की आशंका जाहिर की है। खुफिया एजेंसियों से पंजाब पुलिस को मिले अलर्ट के अनुसार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने पंजाब में दहशत फैलाने के लिए नई रणनीति तैयार की है। सिख आतंकी संगठनों के सहयोग से टारगेट किलिंग की कोशिश की जा सकती है। जिसके बाद पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और राजस्थान से आने वाले रास्तों पर सतर्कता बढ़ा दी है। बीते दिनों ही नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआरआई) ने हरियाणा पुलिस को भी अलर्ट भेजा था। जिसमें जम्मू-कश्मीर के आतंकी संगठनों के साथ मिल कर सिख रेडिकल ग्रुप हरियाणा के युवाओं को बहला-फुसला रहे हैं। उनका मकसद सिर्फ पंजाब में दहशत फैलाना है। युवाओं को विदेश जाने का दे रहे लालच केंद्र खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिला है कि आतंकी संगठन पंजाब व हरियाणा के युवाओं को लालच देकर अपने साथ मिला रहे हैं। उन्हें विदेश में सेटल करने और लग्जरी जीवन के लिए पैसे देने का लालच दिया जा रहा है। इतना ही नहीं, जम्मू-कश्मीर और पंजाब बॉर्डर के रास्ते ISI लगातार हथियारों की खेप भी भेज रहा है।

Terrorist Attack Alert To Punjab Police Security Increased In All Districts

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं